Google Analytics —— Meta Pixel

सूचना और संवाद का सशक्त माध्यम है रेडियो: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

World Radio Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि रेडियो संचार का एक प्रभावी, विश्वसनीय और जनहितकारी माध्यम है, जो आमजन को सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के साथ-साथ लोक संस्कृति समेत लोकभाषा को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डिजिटल युग में भी रेडियो की प्रासंगिकता बनी हुई है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेडियो न केवल आम जनता तक सरकार की योजनाओं और नीतियों को पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है, बल्कि यह दूर-दराज के गाँवों तक शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

यह भी पढ़ें:- वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC की रिपोर्ट आज लोकसभा में होगी पेश, भारी हंगामे के आसार

CM साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने रेडियो को और ज्यादा लोकप्रिय बनाने का काम किया है। बता दें कि पहली बार 13 फरवरी 1945 को संयुक्त राष्ट्र से रेडियो का प्रसारण हुआ था। रेडियो की महत्ता को समझते हुए हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। औपचारिक रूप से पहला विश्व रेडियो दिवस साल 2012 में मनाया गया था। दरअसल, स्पेन रेडियो एकेडमी ने साल 2010 में रेडियो दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद साल 2011 में यूनेस्को की महासभा में 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस घोषित किया गया। (World Radio Day)

1947 में आकाशवाणी की शुरुआत

हर साल वर्ल्ड रेडियो डे के लिए एक थीम निर्धारित किया जाता है। इस साल 2025 में वर्ल्ड रेडियो डे का थीम है- ‘रेडियो और जलवायु परिवर्तन’ है। भारत में रेडियो का इतिहास 1923 से शुरू होता है। जब रेडियो ब्रॉडकास्ट की शुरुआत हुई थी, लेकिन 1930 में इंडियन ब्रॉडकास्ट कंपनी आईबीसी दिवालिया हो गई। इसके बाद ‘इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस’ का गठन किया गया और 8 जून 1936 को इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस ‘ऑल इंडिया रेडियो’ बनकर सामने आई। 1947 में आकाशवाणी के पास 6 रेडियो स्टेशन थे और उसकी पहुंच 11 प्रतिशत लोगों तक थी। आज आकाशवाणी के पास 223 रेडियो स्टेशन हैं, जिनकी पहुंच 99.1 प्रतिशत भारतीयों तक है। (World Radio Day)

Back to top button
error: Content is protected !!