वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC रिपोर्ट के विरोध में एकजुट हुआ विपक्ष, जानिए किसने क्या कहा…?

Waqf Amendment Bill 2025: वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC की रिपोर्ट संसद में पेश की गई, जिसके खिलाफ विपक्षी सांसदों ने विरोध जताया है। साथ ही जमकर नारेबाजी की है। AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सुबह लोकसभा सांसदों के एक समूह ने स्पीकर से मुलाकात की। हमने उन्हें बताया की हमारे असहमति नोटों में कई पेजों और पैराग्राफ को संपादित कर दिया गया है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि JPC रिपोर्ट जिस रूप में प्रस्तुत की गई है हम उससे संतुष्ट नहीं है। हम देश को बचाना चाहते हैं। आज यह वक्फ बोर्ड के लिए आया है, लेकिन कल यह गुरुद्वारा, मंदिर और चर्च के लिए भी आएगा।
यह भी पढ़ें:- Budget Session 2025 : कांग्रेस सांसदों पर भड़के स्पीकर ओम बिरला, आप ही सांसदों के अधिकार छीन रहे
कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश की संपत्ति अडानी और अंबानी के पास गिरवी रख दी जाएगी। आज INDIA गठबंधन की यह कोशिश है कि हम देश के सभी धर्मों के अधिकारों की रक्षा कर सकें। JMM सांसद महुआ माजी ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने JPC की रिपोर्ट के खिलाफ वॉकआउट किया है। वक्फ बोर्ड की जमीन पर सरकार की नजर है और उनके साथ पक्षपात किया जा रहा है। आज एयरपोर्ट को प्राइवेट किया जा रहा है जिससे देश में असमानता और अराजकता व्याप्त हो गई है। मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से इसका विरोध करती हूं। (Waqf Amendment Bill 2025)
AAP सांसद संजय सिंह ने लगाया आरोप
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि मैं JPC का मेंबर था और बहुत अफसोस की बात है कि विपक्ष के नेताओं ने जो अपना विरोध दर्ज कराया, उनका विरोध भी शामिल नहीं किया गया। लोकतंत्र में अलग-अलग पार्टियों को अपनी राय देने का हक है। इतिहास हमें माफ नहीं करेगा। वे आगे गुरुद्वारा, मंदिर और चर्च की जमीनों पर कब्ज़ा करने का बिल लाएंगे। शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि समिति का गठन विधेयक में किए गए खंड बी के प्रावधानों पर चर्चा करने के लिए किया गया था। JPC अध्यक्ष से पूछा जाना चाहिए कि क्या गवाहों द्वारा दिए गए उत्तर JPC सदस्यों को दिए गए थे? उन्हें नहीं दिया गया। (Waqf Amendment Bill 2025)
बैठकों में खंड-दर-खंड चर्चा कभी नहीं हुई: सावंत
शिवसेना सांसद ने कहा कि JPC की बैठकों में खंड-दर-खंड चर्चा कभी नहीं हुई। इस वजह से हमने एक असहमति नोट दिया। उन्होंने हमारे द्वारा दिए गए असहमति नोट को हटा दिया है। हम आज पेश की जाने वाली वक्फ रिपोर्ट का विरोध करते हैं। सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि हम इस बिल का विरोध करते हैं। पूरा विपक्ष एक साथ है। सत्ता पक्ष के भी कुछ गुट इस मुद्दे पर हमारे साथ हो सकते हैं। BJD सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल को लेकर बीजू जनता दल की कई चिंताएं रही हैं। हमारे नेता नवीन पटनायक ने भी वो चिंताएं जाहिर की हैं।कई सारे ऐसे मुद्दे भी हैं, जो अल्पसंख्यक समुदाय के हितों को आघात पहुंचाते हैं। वक्फ संशोधन बिल का अध्ययन करने के बाद ही हम इस पर अपनी उचित राय रखेंगे। (Waqf Amendment Bill 2025)
हमारे साक्ष्य पर विचार नहीं किया गया: बनर्जी
TMC सांसद सुष्मिता देव ने कहा कि आप देखेंगे तो उन्होंने समिति की रिपोर्ट पेश की है, उसमें असहमति नोट पर काली स्याही या सफेद कागज से सेंसर कर दिया है। अगर हम इस देश को लोकतंत्र मानते हैं, तो हर किसी की मत दिखना चाहिए। हमने आज राज्यसभा में इस पर प्रदर्शन किया है। JPC के सदस्य और TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने वक्फ संशोधन विधेयक पर कहा कि रिपोर्ट में हमारी टिप्पणियों, अवलोकन और निष्कर्षों को मात दी गई है। नियम कहता है कि केवल अनुचित टिप्पणी को ही हटाया जा सकता है। हमारे साक्ष्य पर विचार नहीं किया गया है। (Waqf Amendment Bill 2025)
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने जताई असहमति
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि JPC रिपोर्ट में कई सांसदों ने अपनी असहमति जताई है। सरकार ने विधेयक को अच्छी तरह से लागू करने को न देखकर, राजनीतिक रूप से इस संशोधन को लाने की कोशिश की है। अगर विधेयक पर सदन में चर्चा होगी तो सब प्रकाशित हो जाएगा कि सरकार ने किस तरह बिना तैयारी के ये विधेयक लाया गया। बता दें कि वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC कमेटी के अध्यक्ष और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC की रिपोर्ट लोकसभा में पेश की। इसके बाद इंडिया गठबंधन ने वॉकआउट कर दिया। (Waqf Amendment Bill 2025)



