RBI ने इस बैंक पर लगाया बैन, पैसे निकालने के लिए लगी ग्राहकों की भारी भीड़
RBI-New India Co-operative Bank : आज सुबह-सुबह मुंबई के अंधेरी में एक बैंक के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ये भीड़ अपने-अपने बैंक खाते में जमा पैसा निकालने के लिए आए हुए हैं। लेकिन, जिन लोगों को इस मामले की जानकारी नहीं है, वो हैरान हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि बैंक के सभी ग्राहक एक साथ अपने खाते से पैसा निकालने के लिए बैंक पहुंच गए।
यह भी पढ़े :- पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया का बड़ा बयान, कहा- बीजेपी के लोग धर्म के बड़े ठेकेदार बनते हैं
जी हां, कल गुरुवार को आई एक खबर के बाद न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहक आज सुबह आनन-फानन में अपने खाते में जमा पैसे निकालने के लिए पहुंच गए। देखते ही देखते बैंक के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
गुरुवार 13 फरवरी 2025 को भारतीय रिजर्व बैंक ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में भारी अनियमितताओं के चलते बैंक के कामकाज पर कई तरह के बैंकिंग कारोबार से जुड़े बैन लगा दिए. आरबीआई की इस सख्ती के बाद न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक ग्राहकों को ना तो कोई लोन दे सकेगा साथ ही कस्टमर्स से डिपॉजिट लेने पर भी रोक लगा दी गई है. आरबीआई के इस फैसले के बाद बैंक के डिपॉजिटर्स की मुसीबत बढ़ गई है. बैंक के खाताधारक अपने खाते से पैसे भी नहीं निकाल सकेंगे. आरबीआई ने फिलहाल छह महीने के लिए बैंक पर ये प्रतिबंध लगाया है और इस दौरान बैंक के हालात को सुधारने की कोशिश की जाएगी. छह महीने के बाद आरबीआई बैन के फैसले को रिव्यू करेगा.
आरबीआई ने कहा, ”बैंक की मौजूदा नकदी स्थिति को देखते हुए निर्देश दिया गया है कि वह जमाकर्ता के बचत बैंक या चालू खातों या किसी अन्य खाते से किसी भी राशि की निकासी की अनुमति न दे.” हालांकि बैंक कर्मचारियों के वेतन, किराए और बिजली के बिल जैसी कुछ आवश्यक मदों पर खर्च करने की इजाजत बैंक को दी गई है.
आरबीआई ने साफ किया है कि, 13 फरवरी, 2025 को बैंक के कारोबार बंद होने के बाद से बैंक बिना उसके अनुमति के ना को कोई लोन या एडवांस रकम देगा या उसका रिन्यूएल करेगा. साथ ही ना कोई बैंक को निवेश की इजाजत होगी और ना डिपॉजिट स्वीकार करने सहित कोई भी देनदारी नहीं लेगा. आरबीआई ने कहा कि बैंक में हाल ही में हुए घटनाक्रमों से सुपरवाइजरी चिंताओं और बैंक के जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है. इसके अलावा, पात्रता रखने वाले डिपॉजिटर्स डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (RBI-New India Co-operative Bank ) से 5 लाख रुपये तक डिपॉजिट इंश्योरेंस क्लेम अमाउंट पाने के हकदार होंगे. (RBI-New India Co-operative Bank)



