छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव: 7 नगर निगमों में भाजपा का परचम, कांग्रेस को बड़ा झटका

CG Nikay Chunav Result : छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 7 नगर निगमों में जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: बीजेपी का परचम, पांच नगर निगमों में जीत
भाजपा की बड़ी जीत: कौन-कहां जीता?
कोरबा: भाजपा प्रत्याशी संजू देवी ने कांग्रेस की उषा देवी को 52,000 वोटों से हराया।
बिलासपुर: भाजपा की पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66,179 वोटों से शिकस्त दी।
रायगढ़: भाजपा के जीववर्धन चौहान ने कांग्रेस की जानकी काटजू को 36,365 वोटों से हराकर नगर निगम पर कब्जा किया।
राजनांदगांव: भाजपा के मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को हराया।
जगदलपुर: भाजपा के संजय पांडेय ने कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू को शिकस्त दी।
अंबिकापुर: भाजपा की मंजूषा भगत ने कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को 11,063 वोटों से हराकर महापौर पद पर कब्जा जमाया।
चिरमिरी: भाजपा के रामनरेश राय ने कांग्रेस के विनय जायसवाल को 4,000 वोटों से हराया।
रायपुर में बड़ा उलटफेर, पूर्व मेयर एजाज ढेबर हारे
राजधानी रायपुर में भाजपा को और मजबूती मिली है। कांग्रेस के पूर्व मेयर एजाज ढेबर पार्षद चुनाव में 1,500 वोटों से हार गए, जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
भाजपा में जश्न का माहौल
भाजपा प्रत्याशियों की इस शानदार जीत के बाद पूरे प्रदेश में जश्न मनाया जा रहा है।
लोरमी में भाजपा की जीत के बाद डिप्टी सीएम साव ने कार्यकर्ताओं के साथ नाच-गाना किया। रायपुर में भाजपा नेता राजेश मूणत भी कार्यकर्ताओं संग जश्न में डूबे।
राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत से प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि भाजपा इस जनसमर्थन को आगामी चुनावों में कैसे भुनाती है।
अन्य महत्वपूर्ण नतीजे
कांग्रेस की रीमा ने चंपा जायसवाल को 44 वोटों से हराया।
रायपुर में मीनल चौबे 1,38,418 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
मंत्री श्यामबिहार जायसवाल की बहू चुनाव हार गईं।
रायपुर नगर निगम मतगणना (दोपहर : 2:50 बजे तक की स्थिति)
अद्यतन स्थिति:
कुल मत: 488491
मीनल चौबे (भाजपा):302722
दीप्ति दुबे (कांग्रेस):156
बढ़त: 146559(भाजपा)
अब तक की स्थिति
10 नगर निगमों, 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में महापौर, पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए मतगणना जारी है। बीजेपी की बढ़त ने यह संकेत दे दिया है कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।



