Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव: बीजेपी की प्रचंड जीत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 : छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 10 नगर निगमों पर कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है, जिससे राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव: 7 नगर निगमों में भाजपा का परचम, कांग्रेस को बड़ा झटका

रायपुर में मीनल चौबे की ऐतिहासिक जीत

राजधानी रायपुर में भाजपा की मीनल चौबे ने कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 1.5 लाख से अधिक वोटों से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की। यह जीत भाजपा के लिए ऐतिहासिक साबित हुई है और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।

अन्य नगर निगमों में भी भाजपा का जलवा

कोरबा: भाजपा की संजू देवी ने कांग्रेस की उषा देवी को 52,000 वोटों से हराया।
बिलासपुर: भाजपा की पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66,179 वोटों से शिकस्त दी।
रायगढ़: भाजपा के जीववर्धन चौहान ने कांग्रेस की जानकी काटजू को 36,365 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।
राजनांदगांव: भाजपा के मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को करारी हार दी।
जगदलपुर: भाजपा के संजय पांडेय ने कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू को मात दी।
अंबिकापुर: भाजपा की मंजूषा भगत ने कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को 11,063 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।
चिरमिरी: भाजपा के रामनरेश राय ने कांग्रेस के विनय जायसवाल को 4,000 वोटों से हराया।

भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

इस प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत छत्तीसगढ़ में भाजपा के बढ़ते प्रभाव का संकेत है, जो आगामी चुनावों में कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है। (Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025)

नगर निगम चुनाव के नतीजे यह दर्शाते हैं कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की पकड़ मजबूत हो रही है, जबकि कांग्रेस को अपने रणनीतिक फैसलों पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। इस नतीजे से राज्य की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं, जिसका असर आगामी विधानसभा चुनावों पर भी पड़ सकता है। (Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!