Google Analytics —— Meta Pixel

खरोरा नगर पंचायत चुनाव: भाजपा की सुनीता अनिल सोनी ने कांटे की टक्कर में दर्ज की जीत

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 : छत्तीसगढ़ के खरोरा नगर पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी सुनीता अनिल सोनी ने 10 वोटों के बेहद करीबी अंतर से कांग्रेस की मोना बबलू भाटिया को पराजित कर नगर पंचायत का कब्जा हासिल किया। सुनीता अनिल सोनी को कुल 2012 वोट मिले, जबकि मोना बबलू भाटिया को 2002 वोट प्राप्त हुए।

यह भी पढ़े :- रायपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा की प्रचंड जीत, मीनल चौबे बनीं महापौर, जानिए 70 वार्डों में किसकी हुई जीत

भाजपा को संगठन और नेताओं के प्रयासों से मिली सफलता

भाजपा की इस जीत के पीछे क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, और प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का विशेष योगदान माना जा रहा है। इसके अलावा, देवजी भाई पटेल की लगातार मेहनत और संगठन के कार्यकर्ताओं के समर्पण ने भी भाजपा को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी और उनकी टीम ने भी चुनाव के दौरान पूरी ताकत झोंकी, जिससे भाजपा प्रत्याशी को शानदार जीत मिली।

खरोरा नगर पंचायत के पार्षदों की स्थिति

खरोरा नगर पंचायत में कुल 15 वार्डों में भाजपा ने 8 पार्षदों पर जीत दर्ज की, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने 6 वार्डों में जीत हासिल की। कांग्रेस मात्र 1 वार्ड पर सिमट गई।

भाजपा के विजयी पार्षद

1. वार्ड क्रमांक 2 – मनीषा कोसले
2. वार्ड क्रमांक 7 – जय प्रकाश वर्मा
3. वार्ड क्रमांक 8 – तामेश्वर
4. वार्ड क्रमांक 9 – सुमित सेन
5. वार्ड क्रमांक 10 – मीना देवांगन
6. वार्ड क्रमांक 11 – पंचराम यादव
7. वार्ड क्रमांक 12 – पूर्णेंद्र पाध्याय
8. वार्ड क्रमांक 14 – अंबिका बंछोर

निर्दलीय विजयी पार्षद

1. वार्ड क्रमांक 3 – राहुल मरकाम
2. वार्ड क्रमांक 4 – हेमंत देवांगन
3. वार्ड क्रमांक 5 – शेखर देवांगन
4. वार्ड क्रमांक 6 – हेमलता नसी
5. वार्ड क्रमांक 13 – सरद साहू
6. वार्ड क्रमांक 15 – राकेश देवांगन

कांग्रेस के एकमात्र विजयी पार्षद

वार्ड क्रमांक 1 – डॉ. सुरेंद्र गिलहरे

भाजपा का दावा – निर्दलीय पार्षदों का भी समर्थन मिलेगा

भाजपा नेताओं का कहना है कि जो निर्दलीय पार्षद जीते हैं, वे भी भाजपा समर्थक ही माने जाएंगे और नगर पंचायत में पार्टी का पूर्ण वर्चस्व रहेगा।

भाजपा की जीत पर नगर में उत्सव का माहौल

भाजपा प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे खरोरा में जश्न का माहौल है। तिगड्डा चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटी। नगर में होली और दिवाली जैसा माहौल देखने को मिला। (Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025)

Nagar Panchayat Kharora

विजय जुलूस की तारीख जल्द होगी घोषित

संगठन के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से चर्चा के बाद भाजपा का विजय जुलूस निकालने की तारीख तय की जाएगी। इस जीत को पार्टी प्रदेश में अपनी मजबूती का संकेत मान रही है और आगामी चुनावों में इसे भाजपा के लिए सकारात्मक संकेत बताया जा रहा है। (Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!