Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली सीएम पद की शपथ आज, रेखा गुप्ता ने कहा- ‘जो वादे किए, सब पूरे करेंगे’, रामलीला मैदान में तैयारियां पूरी

Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony : रेखा गुप्ता आज दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली हैं. बुधवार को हुई बैठक में उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की पूर्व अध्यक्ष ने 2025 के विधानसभा चुनावों के दौरान शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र में 29,595 मतों के अंतर से जीत हासिल की. ​​सुबह 11 बजे भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा. रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले इस समारोह में कई वीवीआईपी, सीएम, राजनयिक, फिल्मी सितारों समेत 50,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े :- Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी में आज आमने सामने होंगे भारत-बांग्लादेश, इसी टीम को हराकर पिछली बार फाइनल में पहुंची थी टीम इंडिया

वहीं नई दिल्ली विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं. पहली बार विधायक बनने वाली गुप्ता मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली के सीएम पद पर आसीन होने वाली चौथी भाजपा नेता होंगी. गौरतलब है कि साहिब सिंह वर्मा होने वाले डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा के पिता हैं.

जो वादे किए, सब पूरे करेंगे : रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री मनोनीत होने पर रेखा गुप्ता की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है. एक साधारण परिवार की लड़की को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है. पीएम मोदी और अमित शाह का धन्यवाद, जो वादे बीजेपी ने किए थे वो पूरा कर के दिखाएंगे.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जताई खुशी

दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री चुना गया है. वह निश्चित रूप से सफल होंगी. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में परिवर्तन उनके नेतृत्व में सफल होगा. (Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremon)

ये है पूरा कार्यक्रम

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजा गया है. निमंत्रण पत्र के मुताबिक, शपथ ग्रहण रामलीला मैदान में आज दोपहर 12 बजे होगा. शपथ ग्रहण समारोह के टाइमटेबल के मुताबिक, दिन में 11-12 बजे के बीच शपथ समारोह के गेस्ट आएंगे और अपनी सीट लेंगे. 12:10 बजे मनोनीत मुख्यमंत्री और मनोनीत मंत्री आएंगे. 12:15 बजे एलजी शपथ समारोह में पहुंचेंगे. 12:20 बजे केंद्रीय गृह मंत्री और अन्य नेता पहुंचेंगे. 12:25 बजे प्रधानमंत्री मोदी आएंगे. वहीं 12:30 बजे बैंड की धुन पर राष्ट्रगान होगा. 12.35 बजे एलजी मुख्यमंत्री को शपथ दिलाएंगे. (Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremon)

Back to top button
error: Content is protected !!