बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
Balodabazar Violence : भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में पिछले 6 महीने से जेल में बंद विधायक यादव को आखिरकार जमानत मिल गई है। माना जा रहा है कि स्थानीय प्रक्रिया के बाद शुक्रवार शाम तक देवेंद्र यादव रायपुर जेल से बाहर आएंगे।
यह भी पढ़े :- अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और मल्लिकार्जुन खड़गे मानसिक तौर से बीमार: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
10 जून 2024 को बलौदाबाजार में सतनामी समाज के विरोध प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर और एसपी ऑफिस जला दिए गए थे। इस मामले में भीड़ को भड़काने, आंदोलन में आंदोलनकारी का साथ देने का आरोप लगाकर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर केस दर्ज किया गया था। (Balodabazar Violence)
यह भी पढ़े :- चुनावी कार्य में लापरवाही पर एक्शन, शराब पीकर ड्यूटी में पहुंचने वाले 4 शिक्षक निलंबित
सुप्रीम कोर्ट से इस केस को लेकर दिए गए दिशा निर्देश से जुड़े दस्तावेज बलौदाबाजार की अदालत में पेश किए जाएंगे । (Balodabazar Violence)
देवेन्द्र यादव पर भीड़ को उकसाने का आरोप
बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त को विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी हुई थी। उन पर लोगों को भड़काने का आरोप है। देवेन्द्र यादव 17 अगस्त से जेल में बंद है। बता दें कि इस मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने 4 बार नोटिस जारी किया, लेकिन विधायक ने बयान देने जाने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस को बयान लेना है, तो उनके पास और लेकर जाए। कलेक्ट्रेट आगजनी मामले में पूछताछ के लिए तीसरा नोटिस मिलने पर देवेंद्र यादव ने बलौदबाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात भी की थी।



