पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मिला INDIA गठबंधन का साथ, महाकुंभ को कहा था ‘मृत्युकुंभ’

INDIA Alliance Supports Mamata: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ‘मृत्युकुंभ’ वाले बयान का INDIA गठबंधन के कई नेताओं ने समर्थन किया है। सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने जो कहा वो ठीक ही कहा है। उनके लोगों की भी जान गई है। बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। FIR भी दर्ज नहीं हो रही है। इतने लोगों की जान गई है कि सरकार बता नहीं पा रही। अभी तक सबसे ज्यादा लोग इसी कुंभ में गुम हुए, सबसे ज्यादा लोगों की जान इसी कुंभ में गई है, सबसे ज्यादा लोग इसी कुंभ में बीमार हुए। इसका भाजपा के पास जवाब क्या है? समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह ममता बनर्जी के विचार हैं, लेकिन महाकुंभ में कई मौते हुई हैं। इसका हिसाब-किताब पूरा देश मांग रहा है।
यह भी पढ़ें:- चुनावी कार्य में लापरवाही पर एक्शन, शराब पीकर ड्यूटी में पहुंचने वाले 4 शिक्षक निलंबित
उन्होंने आगे कहा कि अगर समाजवादी पार्टी सनातन या हिंदू विरोधी होती तो अवधेश प्रसाद अयोध्या जनपद की फैजाबाद सीट से चुनाव जीतकर नहीं आते। हम लोग सभी धर्मों के प्रति आस्था और विश्वास रखते हैं। AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि महाकुंभ के सम्मान और आस्था के प्रति कोई प्रश्न नहीं है। ये बिल्कुल सबके लिए आस्था का पर्व है, लेकिन महाकुंभ में जो मौतें हुई हैं वो भी हिंदू धर्म को मानने वाले थे वो भी बड़ी आस्था के साथ योगी के ऊपर भरोसा करके वहां पर पहुंचे थे कि वहां पर उन्हें व्यवस्था ठीक मिलेगी और स्नान करके वह अपने घर वापस जाएंगे, लेकिन भगदड़ में उनकी मौत हो गई और उनके आकंड़े छुपाए जा रहे हैं। सरकार झूठ बोल रही है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। (INDIA Alliance Supports Mamata)
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भी उठाए थे सवाल
कांग्रेस सांसद ने कहा कि ममता बनर्जी कही से भी कुंभ की आलोचना नहीं कर रही थी। उन्होंने वहां पर जो मौतें हुईं और उसके बाद जो दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौतें हुईं। उसको लेकर उन्होंने कहा कि कुंभ को लेकर ऐसी व्यवस्थाएं थी, जिसके वजह से मौतें हो रही हैं। वह इस दृष्टि से कह रही थीं। उन्होंने कोई कुंभ की आलोचना नहीं की। विपक्षी दल के लोग सभी कुंभ में जा रहे हैं। कुंभ तो सबका है इसका कोई विरोध नहीं कर रहा है। बीजेपी वाले जानबूझकर ये दिखाने की कोशिश करते हैं कि सभी विपक्ष कुंभ के खिलाफ हैं। जबकि हम कुंभ के खिलाफ नहीं है। हम बस कह रहे हैं कि इसका राजनीतिकरण न हो। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि 300 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम था, अगर ये कुप्रबंधन नहीं है तो क्या है? लोगों को अपना सामान लेकर 25-30 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। (INDIA Alliance Supports Mamata)
सपा नेता ने की माफी की मांग
शंकराचार्य ने कहा कि भीड़ प्रबंधन और आतिथ्य सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया। जब लोग मर गए, तो उन्होंने इसे छिपाने की कोशिश की, जो एक गंभीर अपराध था। ऐसे में अगर कोई इसे नाम से पुकारेगा, तो हम इसका विरोध नहीं कर पाएंगे। हालांकि सपा नेता राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी को इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। भारत में रहते हुए इससे दुर्भाग्यपूर्ण बयान कुछ और नहीं हो सकता। भारत के करोड़ों सनातनियों की आस्था की भावना के साथ उन्होंने खिलवाड़ करने का काम किया है। उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि विपक्ष सरकार को नहीं बल्कि उत्तरप्रदेश को बदनाम करने की साजिश कर रहा है और यह स्वीकार्य नहीं है। आप भाजपा का विरोध करते-करते आप भारत का विरोध करने लगे हैं। यह कहां की राजनीति है? यह दिखाता है कि विपक्ष आज कुंठित मानसिकता से ग्रसित है, जिन्हें उत्तरप्रदेश का विकास हजम नहीं हो रहा है। (INDIA Alliance Supports Mamata)



