Google Analytics —— Meta Pixel

हिमाचल से हरिद्वार जा रही HRTC की बस हुई लैंडस्लाइड का शिकार, 40 लोग लापता

न्यूज़ डेस्क।

हिमाचल प्रदेश में आज एक बड़ा हादसा हो गया है। हिमाचल के किन्नौर में बुधवार दोपहर लैंडस्लाइड होने से यात्रियों से भरी हुई बस मलबे में दब गई। हिमाचल प्रदेश के रिकांगपिओ से उत्तराखंड के हरिद्वार जा रही एचआरटीसी की बस चट्टानों के गिरने के कारण हादसे का शिकार हो गई है। बस के अलावा दो कार भी मलबे में दब गई हैं।

दंतेवाड़ा हादसे के मृतकों के परिवारों को मिलेगी 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद, सीएम ने की घोषणा

40 लोग लापता

ये हादसा किन्नौर जिले के चौरा में मौजूद नेशनल हाइवे पर हुआ है, जहां पहाड़ से चट्टानें गिर गई हैं। जानकारी के मुताबिक, करीब 40 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा अब भारतीय सेना और NDRF की मदद ली जा रही है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, जो बस फंसी हुई है वह हिमाचल रोडवेज़ की है। जिसमें 40 से अधिक यात्री हैं।

अगस्त महीने में सराफा बाजार में आई गिरावट, सस्ता हुआ सोना-चांदी

बताया जा रहा है बस हरिद्वार जा रही थी और इसमें लगभग 40 यात्री सवार थे। जिला प्रशासन समेत अन्‍य अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। स्‍थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। कुछ ही देर में आइटीबीपी के जवान भी घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!