Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में आचार संहिता खत्म, प्रदेशभर में फिर शुरू होंगे विकासकार्य, पढ़ें पूरी खबर

Code of Conduct Over: छत्तीसगढ़ में 23 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण का मतदान हुआ। इसी के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता खत्म हो गया है, जिसके तहत अब जिलों में रुके विकासकार्य फिर से शुरू होंगे।

वही आपको बता दें, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने जशपुर जिला अंतर्गत विकासखंड कांसाबेल के शासकीय प्राथमिक शाला बगिया स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया। मुख्यमंत्री साय ने मतदान केंद्र में कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और निर्वाचन अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें:- ICC Champions Trophy : पाकिस्तान की हार पर दिल्ली पुलिस ने भी ले लिए मजे, कहा- पड़ोसी देश से अजीब आवाजें… TV फूटे क्‍या?

मुख्यमंत्री साय के साथ उनकी मां जसमनी देवी, पत्नी कौशल्या साय, भाई विनोद साय समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है। प्रदेश की समृद्धि और विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। तीसरे चरण में प्रदेश के 50 ब्लॉकों में 77.54% वोटिंग हुई। इसमें 77.21% पुरुष और 77.93% महिलाओं ने मतदान किया। जबकि 3.95% अन्य वोटर्स ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान रायगढ़ में सरपंच प्रत्याशी की मौत हो गई। (Code of Conduct Over)

तीसरे चरण में खूंखार नक्सली हिड़मा के गांव पूवर्ती में भी सरपंच चुनाव के लिए पहली बार मतदान हुए। इधर, पेंड्रा में ग्राम पंचायत सचिव किशन राठौड़ को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। तराई ग्राम पंचायत के सचिव रहने के दौरान वे सेमरा में आकर विजय जुलूस में शामिल हुए थे, जिसकी शिकायत सर्व आदिवासी समाज की ओर से की गई थी। इस पर प्रेक्षक ने जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई की है। (Code of Conduct Over)

Back to top button
error: Content is protected !!