Google Analytics —— Meta Pixel

बिलासपुर में 5 साल की बच्ची की हत्या, 14 साल के नाबालिग ने दुष्कर्म के बाद उतारा मौत के घाट 

Girl Murder in Bilaspur: बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में 5 साल की बच्ची की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्वर्णिम ईरा कॉलोनी के एक निर्माणाधीन मकान से बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। इसके बाद मामले में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक 14 साल के नाबालिग ने पोर्न वीडियो देखने के बाद 5 साल की बच्ची से रेप किया। इसके बाद उसे मार डाला।

यह भी पढ़ें:- 2027 तक भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे: गृहमंत्री अमित शाह

आरोपी पोर्न वीडियो देखने के बाद बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने छत पर ले गया, जहां वारदात के दौरान बच्ची चिल्लाने लगी। इसके बाद आरोपी ने उसे ईंट और बत्ते से मार डाला। दरअसल, सुबह बच्ची की अर्धनग्न लाश गीतांजली सिटी कॉलोनी से लगे स्वर्णिम एरा कॉलोनी की निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत पर मिली थी। इसी बिल्डिंग में कोनी क्षेत्र के मजदूर काम करते हैं, जो परिवार के साथ रहते हैं। इन्हीं मजदूरों में से एक की बेटी की हत्या हुई है। (Girl Murder in Bilaspur)

24 फरवरी से लापता थी बच्ची

बच्ची 24 फरवरी की शाम से लापता थी, जो मंगलवार की सुबह छत पर मरी हालत में पड़ी मिली। बच्ची का शव खून से लथपथ था। बच्ची के पिता ने सरकंडा थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही SP रजनेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया, जिन्होंने मौके से सबूत जुटाए। मृत बच्ची की मां ने बताया कि सोमवार शाम 6 बजे के करीब बच्ची चॉकलेट लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद बेटी की हर जगह तलाश की गई, लेकिन वो कहीं नहीं मिली। मंगलवार सुबह बच्ची मृत हालत में मिली। उन्होंने कहा कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। (Girl Murder in Bilaspur)

पॉर्न वीडियो देखने के बाद दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें करीब 50 से ज्यादा संदेहियों और पास के ही चॉकलेट बेचने वाले दुकानदारों से पूछताछ की गई। इस दौरान 14 साल के लड़के के बारे में जानकारी मिली। वह भी एरा कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने लड़के की पहचान कर हिरासत में लिया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। लड़के ने बताया कि मोबाइल में पॉर्न वीडियो देखने के बाद उसने घटना को अंजाम दिया था। SP रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट खिलाने का लालच दिया और छत पर ले गया। इस दौरान बच्ची विरोध करने लगी तो उसे घसीटकर ऊपर ले गाया। शोर मचाने पर बच्ची के सिर पर लकड़ी के बत्ते से मारा, जिससे उसकी मौत हुई। आरोपी के पैर पर भी खून के निशान मिले हैं, जिसे वो धो नहीं पाया था। (Girl Murder in Bilaspur)

Back to top button
error: Content is protected !!