Google Analytics —— Meta Pixel

Nitish Cabinet Expansion : बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव

Nitish Cabinet Expansion : बिहार मंत्रीमंडल का विस्तार हो गया है. अब बिहार सरकार में 37 मंत्री हो गए हैं. राज्यपाल आरिफ मोहम्द खान ने राजभवन में बीजेपी के सभी 7 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार और राज्यपाल ने सभी नए मंत्रियों को बधाई भी दी.

यह भी पढ़े :- हम अपने कार्यालयों को मंदिर के रूप में देखते हैं: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

नीतीश कैबिनेट में किनको मिली जगह?

कृष्ण कुमार मंटू (कुर्मी)
विजय मंडल (केवट)
राजू सिंह (राजपूत )
संजय सारावगी (मारवाड़ी)
जीवेश मिश्रा (भूमिहार)
सुनील कुमार (कुशवाहा)
मोती लाल प्रसाद (तेली)

दिलीप जायसवाल ने दिया इस्तीफा

कैबिनेट विस्तार से पहले बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत के तहत दिलीप जायसवाल ने बिहार सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. अब दिलीप जायसवाल सिर्फ बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे. (Nitish Cabinet Expansion)

क्या बिहार चुनाव से पहले जातीय समीकरण साधने की होगी कोशिश?

सूत्रों की मानें तो बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर समीकरण को साधने की कोशिश एनडीए की तरफ से हो सकती है.ऐसे में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने के लिए मंत्रीमंडल का विस्तार किया जा रहा है. इससे पहले भी कई बार कैबिनेट के विस्तार की चर्चा हुई थी लेकिन किसी कारण से विस्तार संभव नहीं हो पाया था. (Nitish Cabinet Expansion)

Back to top button
error: Content is protected !!