Google Analytics —— Meta Pixel

जय श्री राम के नारे के साथ मीनल चौबे ने ली महापौर की शपथ, सीएम साय सहित कई मंत्री विधायक मौजूद

Raipur Mayor Meenal Choubey : मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में राजधानी रायपुर की दूसरी महिला महापौर के तौर पर मीनल चौबे और 70 वार्डों के पार्षद गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। इंडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह इन्हें शपथ दिलाई। मीनल चौबे (Raipur Mayor Meenal Choubey )  ने जय श्री राम के जयघोष के साथ शपथ ग्रहण किया।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : 60 टी.बी मरीजों के लिए निःक्षय मित्र बने राज्यपाल डेका

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, अध्यक्ष के तौर पर डॉ. रमन सिंह, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री राम विचार नेताम, मंत्री ओपी चौधरी उपस्थित है।

यह भी पढ़े :- ग्राम पंचायत उपसरपंच एवं जनपद/जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचन की समय-सारणी जारी

महापौर का 3 मार्च को पदभार ग्रहण

छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के संकल्प के साथ पार्षद गण शपथ ले रहे हैं। रायपुर महापौर मिनल चौबे (Raipur Mayor Meenal Choubey ) 3 मार्च सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगी। नगर निगम कार्यालय में पूजा अर्चना के साथ पदभार समारोह होगा। प्रयागराज से लाए गंगाजल का निगम दफ्तर में छिड़काव होगा।

एजाज ढेबर शामिल नहीं हुए

रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर मीनल चौबे के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मेयर एजाज ढेबर शामिल नहीं हुए। उनका कहना है कि, मीनल चौबे ने शपथ ग्रहण के लिए पूर्व मेयर, पूर्व सभापति और एमआईसी सदस्यों को आमंत्रित नहीं किया है। एजाज ढेबर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि, मेयर बनने के बाद मीनल चौबे प्रोटोकॉल भूल गई हैं। उन्हें पूर्व मेयर, सभापति और एमआईसी सदस्यों को कॉल कर आमंत्रित करना था, लेकिन मीनल ने न तो मुझे कॉल किया, न ही पूर्व सभापति को।

देखें लाइव प्रसारण

Back to top button
error: Content is protected !!