Google Analytics —— Meta Pixel

Earthquake News Today : रात के अंधेरे में फिर आया भूकंप, बिहार तक महसूस हुए भूकंप के झटके, नेपाल में 6.1 की तीव्रता से हिली धरती

Earthquake News Today : भारत में रात के अंधेरे में कई राज्यों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. ये झटके शुक्रवार (28 फरवरी, 2025) को देर रात बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में आए हैं. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र नेपाल के सिंधुपालचौक में है, जहां पर रात के 2.36 बजे 6.1 की तीव्रता से धरती कांपी, जिसका असर भारत के कई राज्यों में देखने को मिला.

यह भी पढ़े :- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा की है महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल ही था. पहला भूकंप बिहार सीमा के पास आया. नेपाल के बागमती प्रांत में देर रात 2.36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. यह जगह बिहार के मुजफ्फरपुर से करीब 189 किलोमीटर दूर है. इस वजह से मिथिला क्षेत्र में नींद से सोए लोगों की भी भूकंप के झटकों से नींद खुल गई.

फिलहाल, किसी नुकसान की खबर नहीं है. इस तीव्रता का भूकंप हल्ला तो पैदा करता ही है साथ ही केंद्र के आसपास के इलाकों में मामूली नुकसान भी पहुंचा सकता है. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने बताया कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर (6.21 मील) थी. (Earthquake News Today)

दूसरा भूकंप था और जोरदार

वहीं, नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर के मुताबिक, नेपाल में 2 बजकर 51 मिनट पर भी भूकंप आया. इस बार यह और जोरदार था. काठमांडू से 65 किलोमीटर पूर्व सिंधुपालचौक जिले में कोदारी हाईवे पर सुबह 2:51 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई. भूकंप के झटके काठमांडू घाटी और उसके आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए.

भूकंप आने पर क्‍या करें?

1. अगर भूकंप के तेज झटके महसूस हो रहे हैं तो आप अपने घर में मौजूद मजबूत फर्नीचर, टेबल के नीचे बैठ जाएं और सिर पर हाथों को रख लें. हल्के भूकंप के झटके हों तो घर के फर्श पर बैठ जाएं.
2. अगर आप किसी हाई राइज बिल्डिंग में रहते हैं तो भूकंप के झटके महसूस होने तक घर में ही रहें. जब भूकंप के झटके रुक जाएं तो बिल्डिंग के नीचे उतर आएं.
3. जब आप नीचे चले जाएं तो बिल्डिंग से बाहर कहीं दूर जाकर खड़े हों, ताकि इमारत के गिरने पर आपकी जान को कोई नुकसान ना पहुंचे.
4. अग आप ऊंची इमारतों में रहते हैं तो हमेशा सीढ़ियों से नीचे जाना ही बेहतर होता है. भूलकर भी लिफ्ट ना लें, ऐसा इसलिए, क्योंकि भूकंप आने पर पावर कट भी हो सकता है, जिससे आप लिफ्ट में फंस सकते हैं.
5. बिल्डिंग के नीचे, बिजली के खंभे, पेड़, तार, फ्लाईओवर, पुल, भारी वाहन के आसपास ना खड़े हों.
6. अगर भूकंप के वक्‍त ड्राइव कर रहे हैं तो गाड़ी को रोककर उसी में बैठे रहें. गाड़ी को किसी खुली जगह पर खड़ा करें ताकि आपके साथ आपकी गाड़ी को भी कोई नुकसान ना हो. (Earthquake News Today)

Back to top button
error: Content is protected !!