Google Analytics —— Meta Pixel

PF ब्‍याज दर को लेकर फैसला आज, बढ़ेगी आपकी PF पर कमाई या लगेगा झटका!

EPFO Interest Rate : रिटायरमेंट फंड बॉडी कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) की बैठक आज यानी 28 फरवरी को होने वाली है, जिसमें प्रोविडेंड फंड (PF) के ब्‍याज दर को लेकर फैसला लिया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर 28 फरवरी को ईपीएफओ का सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (CBT) ब्‍याज को लेकर फैसला लेता है तो ईपीएफओ के 6.5 करोड़ से ज्यादा मेंबर्स को झटका लग सकता है. माना जा रहा कि बैठक में ब्याज दरों में कटौती (EPFO Interest Rate) पर फैसला हो सकता है. इससे पहले ईपीएफओ ने बीते साल ब्याज दरों को 8.15 फीसदी से बढ़ाकर 8.25 फीसदी कर दिया था।

यह भी पढ़े :- Earthquake News Today : रात के अंधेरे में फिर आया भूकंप, बिहार तक महसूस हुए भूकंप के झटके, नेपाल में 6.1 की तीव्रता से हिली धरती

कब मिलेगा सबसे अधिक ब्याज

पिछली बार इसे बढ़ाकर 8.25 प्रतिशत किया गया था. इससे पहले 2022-23 में पीएफ सब्सक्राइबर्स को 8.15 प्रतिशत की ब्याज दिया गया था. जो लोग प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे हैं उन लोगों की बेसिक सैलरी पर 12 प्रतिशत की कटौती ईपीएफ खाते के लिए की जाती है.इसके साथ ही कंपनी भी इतना ही पैसा कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है. ईपीएफओ के करीब 7 करोड़ सब्सक्राइबर हैं।

कुल वैल्यू 1.82 लाख करोड़ रुपए थी

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक EPFO ने 2024-25 में 5.08 करोड़ से ज्यादा क्लेम निपटाए हैं. इन क्लेम की कुल राशि 2.05 करोड़ रुपए है. वहीं, 2023 -24 में 4.45 मिलिन क्लेम निपटाए गए थे, जिनकी कुल वैल्यू 1.82 लाख करोड़ रुपए थी. इसका मतलब यही हुआ कि अपने पीएफ अकाउंट से लोगों ने अधिक पैसा निकाला है। (EPFO Interest Rate)

पिछले 8 साल में PF पर किस दर से ब्याज मिलता रहा है

वित्त वर्ष 2016-17 में 8.65 फीसदी
वित्त वर्ष 2017-18 में 8.55 फीसदी
वित्त वर्ष 2018-19 में 8.65 फीसदी
वित्त वर्ष 2019-20 में 8.50 फीसदी
वित्त वर्ष 2020-21 में 8.50 फीसदी
वित्त वर्ष 2021-22 में 8.10 फीसदी
वित्त वर्ष 2022-23 में 8.15 फीसदी
वित्त वर्ष 2023-24 में 8.25 फीसदी

क्यों होगी ब्याज में कटौती?

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड की निवेश समिति ने पिछले हफ्ते ईपीएफओ की इनकम और एक्सपेंडिचर प्रोफाइल पर चर्चा करने के लिए बैठक की थी, जिससे ईपीएफ दर की सिफारिश की जा सके. बोर्ड में नियोक्ता प्रतिनिधि के नाम न बताने की शर्त पर बिजनेस स्टैण्डर्ड की रिपोर्ट में बताया गया कि इस साल ब्याज दर पिछले साल की तुलना में कम हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि हाल के महीनों में बॉन्ड यील्ड में गिरावट आई है. ऐसे में अगर किसी एमर्जेन्सी से निपटने के लिए उच्च ब्याज दर की घोषणा की जाती है, तो रिटायरमेंट फंड बॉडी के पास बहुत ज्यादा सरप्लस नहीं बचेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!