अंधविश्वास समाज में तब तक बनी रहेंगी, जब तक हम तार्किक और वैज्ञानिक सोच लोगों तक नहीं पहुंचाते: CM साय
National Science Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल तकनीकी प्रगति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में तर्कसंगत और परिष्कृत सोच विकसित करने का आधार भी है। मुख्यमंत्री साय ने नोबेल पुरस्कार विजेता महान भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन को याद करते हुए कहा कि उनकी खोज ‘रमन प्रभाव’ ने विज्ञान की दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्हीं के सम्मान में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य देशभर में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना और विज्ञान की भूमिका को समाज में मजबूत करना है।
यह भी पढ़ें:- PF ब्याज दर को लेकर फैसला आज, बढ़ेगी आपकी PF पर कमाई या लगेगा झटका!
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। CM साय ने इस अवसर पर समाज में विज्ञान के प्रति जागरूकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास और रूढ़ियों की जड़ें समाज में तब तक बनी रहेंगी, जब तक हम तार्किक और वैज्ञानिक सोच को जन-जन तक नहीं पहुंचाते। इसके लिए शिक्षा, जागरूकता और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं, ताकि एक नवाचार-समर्थ और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सशक्त समाज का निर्माण हो सके। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे विज्ञान और नवाचार को अपनाकर समाज को और ज्यादा सशक्त बनाएं। (National Science Day)

2025 में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुरुआत 1986 में हुई थी, ताकि भारत में वैज्ञानिक जागरूकता बढ़े और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समाज में मोटिवेट किया जा सके। इसे महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकटरमन की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने 1930 में रमन प्रभाव की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ था। यह खोज विज्ञान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर थी। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का महत्व यह है कि ये विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहित करने, वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने और विज्ञान के प्रति लोगों में रुचि पैदा करने के लिए मनाया जाता है। (National Science Day)



