Google Analytics —— Meta Pixel

बजट पेश होने से पहले साय कैबिनेट की होगी बैठक, 2 मार्च को मंत्रियों के साथ मंथन करेंगे CM साय

Sai Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 2 मार्च को दोपहर 3 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इससे पहले 28 फरवरी को साय सरकार ने विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की, जिसमें प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस साल राज्य की जीडीपी 3 लाख 29 हजार करोड़ रुपए रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें:- मार्च महीने में 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब-कब रहेगी छुट्टी

आर्थिक विकास के मुख्य बिंदु

  • राज्य की विकास दर: 10.89%
  • कृषि क्षेत्र की ग्रोथ: 5.38%
  • उद्योग क्षेत्र की वृद्धि: 6.92%
  • सेवा क्षेत्र में विस्तार: 8.54%
  • प्रति व्यक्ति आय: 1,62,000 रुपए

सरकार की नीतियों के चलते राज्य में आर्थिक प्रगति के संकेत मजबूत हैं। 2 मार्च को होने वाली मंत्रिपरिषद बैठक में इन आंकड़ों के आधार पर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बता दें कि 25 फरवरी को साय सरकार का तृतीय अनुपूरक बजट विधानसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ था। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साल 2024-25 के लिए 19762 करोड़ 12 लाख 42 हजार 523 रुपए का तृतीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया था। चर्चा के बाद पारित हुए इस अनुपूरक बजट को मिलाकर वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य के बजट का आकार कुल 01 लाख 75 हजार 342 करोड़ रुपए का हो गया है। (Sai Cabinet Meeting)

मुख्य बजट 1 लाख 47 हजार 446 करोड़

इसमें मुख्य बजट के रूप में पारित 1 लाख 47 हजार 446 करोड़, पहले अनुपूरक बजट में 7 हजार 329 करोड़ रुपए, दूसरे अनुपूरक बजट में 805 करोड़ 71 लाख 74 हजार 286 रुपए और तीसरे अनुपूरक बजट में 19762 करोड़ 12 लाख 42 हजार 523 रुपए शामिल है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तृतीय अनुपूरक बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ की जनता प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा करती है। सरकार बनने के 12 दिनों बाद ही मोदी की गारंटी के अनुरूप सरकार ने 12 लाख से ज्यादा किसानों को दो साल के बकाया बोनस राशि 3716 करोड़ रुपए का भुगतान किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने समर्थन मूल्य पर इस साल 149 लाख टन धान की खरीदी की है, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। (Sai Cabinet Meeting)

भुगतान-देनदारी निपटाने के लिए बड़ा प्रावधान

उन्होंने कहा कि 31 जनवरी को धान खरीदी समाप्त हुई और एक सप्ताह के भीतर 25 लाख 49 हजार किसानों के बैंक खाते में 12 हजार करोड़ रुपए का भुगतान एकमुश्त किया गया। पूरे देश में इतना बड़ा ट्रांजैक्शन किसान भाइयों के खाते में करने का अपने आप में इतिहास है, यह एक रिकॉर्ड है। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि हम वित्तीय अनुशासन के साथ सुधारवादी बजट लेकर आए हैं। अनुपूरक बजट में वित्तीय अनुशासन, सुधारों के जरिए पुराने घाटों को भरने और ब्याज बचत करते हुए भुगतान-देनदारी निपटाने के लिए बड़ा प्रावधान किया गया है, ताकि विकास में कोई बाधा न आए। हमारा लक्ष्य सुव्यवस्थित वित्तीय प्रबंधन के साथ छत्तीसगढ़ को प्रगति की ऊंचाइयों तक ले जाना है। (Sai Cabinet Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!