बंदूक की नोक पर डराने-धमकाने और चुनाव में जीतने की कोशिश कर रही सरकार: PCC चीफ दीपक बैज
Baij on Sai Government: PCC चीफ दीपक बैज ने दंतेवाड़ा पुलिस पर अपने रायपुर स्थित घर की रेकी करवाने का आरोप लगाया है। मामला बीती रात का बताया जा रहा है। बैज ने कहा कि 24 घंटों से दंतेवाड़ा पुलिस उनके घर की रेकी कर रही है। अवधेश गौतम की तलाश में दंतेवाड़ा पुलिस ने रायपुर आना बताया है। जबकि उनका इससे कोई वास्ता नहीं है। बैज ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। पुलिस के अधिकारी सरकारी एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। सरकार धन, बल, शासन, प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है।
यह भी पढ़ें:- चाहे हमें गोली मार दो या एनकाउंटर कर दो…हम जनता की लड़ाई लड़ेंगे: PCC चीफ दीपक बैज
बैज ने आगे कहा कि हमारे घर की पुलिस से रेकी कराई जा रही है। हमारे घर में कौन जीता हुआ जनप्रतिनिधि आ रहा है उसकी निगरानी की जा रही है। दंतेवाड़ा के एडिशनल एसपी किसके इशारे पर काम कर रहे हैं? सरकार एडिशनल एसपी पर जांच कर कड़ी कार्रवाई करे। पुलिस-प्रशासन का दबाव बनाकर और धन-बल का इस्तेमाल कर जनपद, जिला पंचायतों में अध्यक्ष बनाने की कोशिश हो रही है। मौजूदा सरकार में कोई पारदर्शिता नहीं है। सरकार बंदूक की नोक पर डराने-धमकाने और चुनाव में जीतने की कोशिश कर रही है। (Baij on Sai Government)
हमारी जासूसी क्यों कराई जा रही?: बैज
उन्होंने कहा कि सरकार बताएं की हमारी जासूसी क्यों कराई जा रही थी? सरकार चाहती क्या है ? झीरम को सबने देखा कि उनकी सरकार इन्वॉल्व है। इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि आगे जाकर ऐसी घटना ना हो। मैं लगातार कह रहा हूं अगला टारगेट कौन है। ये सरकार हमारी आवाज दबाना चाहते हैं। ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। हर चुनाव में सत्ता, धनबल और प्रशासन का दुरुपयोग करने वाली भाजपा अब इस बात पर भी नजर रख रही है कि कौन-कौन कांग्रेस का विजयी प्रत्याशी मुझसे मिलने आ रहा है। भाजपा, चुनाव लड़ ले या साजिशें ही रच ले। (Baij on Sai Government)



