छत्तीसगढ़ न्यूज : रायपुर महापौर मीनल चौबे के बेटे की सड़क पर जन्मदिन पार्टी महंगी पड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Chhattisgarh News : रायपुर में महापौर मीनल चौबे के बेटे मेहुल चौबे को सड़क पर धूमधाम से जन्मदिन मनाना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मेहुल चौबे समेत दो अन्य दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी अलग से कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े :- Chamoli Glacier Burst : चमोली हादसे में 4 मजदूरों की मौत, सेना ने बचाई 46 जिंदगियां, 5 की तलाश जारी
क्या है मामला?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मेहुल चौबे अपने दोस्तों के साथ सड़क पर केक काटते और आतिशबाजी करते नजर आ रहे थे। पुलिस ने मेहुल चौबे, पिंटू चंदेल और मनोज गौतम समेत 10 से अधिक लोगों के खिलाफ धारा 126(2) और 3(5) BNS के तहत केस दर्ज कर लिया था।
हाई कोर्ट की सख्ती के बाद हुई कार्रवाई
गौरतलब है कि इससे पहले भी सड़क पर जन्मदिन मनाने को लेकर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी। प्रदेश में ऐसी घटनाओं के बढ़ने पर हाई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों से जवाब तलब किया था। इस पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने अधिकारियों की बैठक बुलाई और सख्त निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। (Chhattisgarh News)
महापौर ने जताया खेद, मांगी माफी
मामला तूल पकड़ने के बाद महापौर मीनल चौबे ने इस पर खेद जताया है। उन्होंने गलती स्वीकार करते हुए जनता से माफी मांगी और कहा कि वह अपने बेटे को प्रशासनिक नियमों और दिशा-निर्देशों से अवगत कराएंगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। (Chhattisgarh News)



