Google Analytics —— Meta Pixel

बस्तर संभाग में 60 दिनों के अंदर 67 हार्डकोर नक्सलियों का सफाया, CM साय ने कहा- 2026 तक नक्सलवाद का होगा संपूर्ण खात्मा

Naxalites Encounter in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है, जहां सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। वहीं बस्तर रेंज में बीते 60 दिनों के भीतर 67 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, निष्ठा और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनी है, नक्सलवाद के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान को नई गति और दिशा मिली है। यह लड़ाई अब अपने निर्णायक चरण में है।

यह भी पढ़ें:- CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक आज, विष्णु सरकार कल पेश करेगी अपना दूसरा बजट

बता दें कि 13 महीने में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत 300 से ज्यादा नक्सली मारे गए, 985 से ज्यादा नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 1177 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का संपूर्ण रूप से अंत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षाबलों की संयुक्त रणनीति से नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार किया जा रहा है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक नक्सलवाद की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शांति, सुरक्षा और विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है और यह सफलता इसी दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। (Naxalites Encounter in Chhattisgarh) 

इधर, छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुलाकात की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में शांति, सुशासन और सतत विकास को लेकर चल रही पहल पर केंद्रीय मंत्री से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और अलग-अलग विकासकार्यों की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को बस्तर की समृद्ध कला-संस्कृति का प्रतीक ‘बस्तर आर्ट’ स्मृति चिह्न भेंट किया। (Naxalites Encounter in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!