Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Ind vs NZ Champions Trophy 2025 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला आज, किसका पलड़ा भारी? पढ़ें पूरी डिटेल

Ind vs NZ Champions Trophy 2025 : भारतीय टीम आज दोपहर चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी, दोनों ही टीमें अपने लगातार दो मैच जीतकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. आज के मैच में यह तय होगा कि ग्रुप ए में पहले नंबर पर कौन सी टीम रहेगी. ग्रुप बी से साउथ अफ्रीका पहले जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर रही थी. भारतीय टीम के स्टार विराट कोहली आज अपने करियर का 300वां वनडे खेलने उतरेंगे.

यह भी पढ़े :- तेज रफ्तार बाइकों के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत

भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था इसके बाद चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को पीटा. वहीं न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में मेजबान पाकिस्तान को मात दिया और फिर बांग्लादेश को हरा सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया. चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 साल पहले मैच खेला गया था. 2000 में दोनों टीमें फाइनल खेलने उतरी थी जहां कामयाबी कीवी टीम को मिली थी.

भारत और न्यूजीलैंड की डिटेल 

वनडे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा मजबूत है। दोनों टीमों के बीच वनडे फॉर्मेट में कुल 118 मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया को 60 मैचों में और न्यूजीलैंड को 50 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 7 वनडे मैचों का परिणाम नो रिजल्ट रहा है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है। वहीं, चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी में सिर्फ एक मैच खेला गया है। यह मुकाबला 2000 में केन्या की मेजबानी में खेला गया था। महामुकाबले के खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई थी। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट से हराकर चैम्पियन बनी थी।

कब और कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. यह मैच 2 मार्च 2025 को दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा. हालांकि मैच का टॉस 2:00 बजे होगा.

भारत और न्यूजीलैंड मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज मैच है. इस दौरान दुबई में धूप खिली रहेगी. साथ ही मौसम बहुत गर्म रहेगा. यहां का तापमान 19 से 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. (Ind vs NZ Champions Trophy 2025)

भारत की वनडे टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम : मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ’रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी। (Ind vs NZ Champions Trophy 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!