Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर: पाइपलाइन लीकेज के कारण 10 घंटे का शटडाउन, आधे शहर की जल आपूर्ति प्रभावित

Water Supply in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज शाम यानी 4 मार्च को 32 टंकियों से पानी नहीं मिलेगी। दरअसल, नगर निगम के फिल्टर प्लांट 1400 की वाटर पाइप लाइन में लीकेज की समस्या है। ऐसे में भाटागांव चौंक के पास लीकेज मरम्मत का कार्य किया जाएगा। मरम्मत के चलते आज शाम को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। 10 घंटे के शटडाउन के बाद कल सुबह यानी 5 मार्च को नियमित रूप से पानी की सप्लाई होगी।

यह भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025 : भारत-ऑस्ट्रेलिया में आज सेमीफाइनल मुकाबला, जानिए किसका पलड़ा रहा भारी

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार 4 मार्च को सुबह और शाम दोनों समय कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में केवल एक समय पानी उपलब्ध रहेगा। मरम्मत कार्य पूरा करने में लगभग 10 घंटे का समय लगेगा, जिससे पानी टंकियों को पूरी तरह भरने में दिक्कत होगी और करीब आधे शहर की जल आपूर्ति बाधित रहेगी।

इन इलाकों में सुबह-शाम पानी नहीं मिलेगा

भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी, रायपुरा और कुकुरबेड़ा।

इन इलाकों में शाम को नहीं मिलेगा पानी

बैरन बाजार (नया), देवेंद्रनगर (नया), संजय नगर और मोतीबाग में शाम को पानी की आपूर्ति नहीं होगी, क्योंकि नया 80 एमएलडी जल संयंत्र नहीं भर पाएगा। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल संकट को देखते हुए आवश्यक पानी का संग्रह पहले से कर लें, ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की रात से ही स्पॉट पर कंक्रीट का कवर तोड़ने का काम किया गया है, जहां अब पाइप लाइन लीकेज मरम्मत कार्य किया जा रहा है। ट्रैफिक विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई है, ताकि संबंधित मार्ग पर पाइप लाइन लीकेज मरम्मत के समय ट्रैफिक डायवर्ट कराया जा सके। हालांकि भाठागांव चौक पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई है, जिससे लोग तेज धूप में परेशान हो रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!