Google Analytics —— Meta Pixel

सेक्स सीडी मामले में भूपेश बघेल को बड़ी राहत, सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सभी धाराएं हटाई, जानें पूरा मामला

Chhattisgarh CD Scandal: सेक्स सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी राहत मिल गयी है। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने भूपेश बघेल के खिलाफ लगी सभी धाराओं को हटा दिया दिया है। इसके साथ ही पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल को सीडी कांड (Chhattisgarh CD Scandal) में मुश्किलें अब आसान हो गयी है।

यह भी पढ़े :- Rashifal 5 March 2025: आज बुधवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

इससे पहले आज लगातार दूसरी बार सीबीआई की विशेष अदालत में भूपेश बघेल उपस्थित रहुए। जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ लगाई गयी सभी धाराएं हटाने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है।

छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड केस (Chhattisgarh CD Scandal) में मंगलवार को पूर्व CM भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका रायपुर कोर्ट में पेश हुए। पिछली सुनवाई में CBI ने अपना पक्ष रखा था। आज आरोपियों के वकीलों ने बहस की। यह दूसरी बार है, जब सभी आरोपियों ने कोर्ट में हाजिरी दी।

भूपेश बघेल के बचाव में जबलपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त ने कोर्ट में दलीलें रखीं। अधिवक्ता मनीष दत्त ने कहा कि बघेल को झूठे मामले में फंसाया गया है। भूपेश ने न तो सीडी बनवाई और न ही सीडी बांटी। उन्होंने किसी तरह का कोई ऑफेंस (अपराध) नहीं किया है।

क्या है छत्तीसगढ़ अश्लील सीडी कांड?

27 अक्टूबर, 2017 को छत्तीसगढ़ में एक कथित अश्लील सीडी कांड सामने आई थी. इसे कथित रूप से पूर्व मंत्री राजेश मूणत का बताया जा रहा था. दरअसल, इस सीडी में एक आपत्तिजनक वीडियो था, जिसे लेकर भूपेश ने दावा किया था कि महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक स्थिति में दिखने वाला व्यक्ति मंत्री राजेश मूणत हैं. कुछ ही समय में यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हालांकि इस सीडी के सामने आने के बाद मंत्री मूणत ने इसका खंडन करते हुए सीडी को फर्जी बताया और मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की.

वहीं इस मामले में रायपुर के सिविल लाइन थाने में इसका मुकदमा दर्ज हुआ. मंत्री की सीडी सार्वजनिक होने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने गाजियाबाद से वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया था. साथ ही पुलिस ने दावा किया था कि उनके आवास से वीडियो क्लिप की 500 सीडी और 2 लाख रुपये जब्त किए गए हैं.

Back to top button
error: Content is protected !!