पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- सर्विलांस में है मेरा फोन, जासूसी करा रही सरकार
Bhupesh Baghel on Government: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरा फोन सर्विलांस में है। सरकार कांग्रेस नेताओं की जासूसी करा रही है। सभी कांग्रेस नेताओं के मोबाइल सर्विलांस में है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मेरे बगल में इंटेलिजेंस के लोग खड़े रहते हैं। LIB के कर्मचारी पत्रकारवार्ता में मेरी बात को सुनते हैं। इससे पहले PCC चीफ दीपक बैज ने भी फोन सर्विलांस में रखने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि लगातार दो रातों से 24 घंटे दंतेवाड़ा पुलिस की गाड़ी उनके रायपुर स्थित शासकीय आवास की रेकी कर रही थी, जिसे पैदल टहलने के दौरान हमने पकड़ा।
यह भी पढ़ें:- अमरनाथ यात्रा की डेट हो गई अनाउंस, इस बार इतने दिन होंगे बाबा बर्फानी के अद्भुत दर्शन, जानें पूरा शेड्यूल
उन्होंने कहा था कि गंज थाने के TI को भी जानकारी नहीं थी। दंतेवाड़ा के एडिशनल एसपी से भी बात की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। वे बिना दस्तावेज के यहां पहुंचे थे। बैज ने आरोप लगाते हुए कहा था कि पूरी पुलिस प्रशासन एक एजेंट की तरह शासन के लिए काम कर रही है। सबूत भी अब हमने पकड़ लिए हैं। पूरे जिले की पुलिस मेरे पीछे लगाए गए होंगे। सरकार चुनाव में धांधली कर रही है और जो मुझसे मिलने आ रहे उसकी निगरानी की जा रही है। अगर PCC के अध्यक्ष का ये हाल है तो जनता का क्या हाल होगा। इस मामले की जांच होनी चाहिए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। (Bhupesh Baghel on Government)
कैबिनेट मंत्री जायसवाल ने किया पलटवार
इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सुर्खियों में बने रहने के लिए आरोप लगाते हैं। भूपेश बघेल, दीपक बैज भी बेमुद्दा आरोप लगाते हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है, जिसके बौखलाहट में इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकार को बदनाम करने के लिए विपक्ष झूठा आरोप लगाती है। राजनीतिक वाहवाही पाने के लिए कांग्रेस आरोप लगाती है। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि अपने नकारापन को छिपाने के लिए कांग्रेस आरोप लगा रही है। कांग्रेस कार्यकाल में सभी हदों को तोड़ा गया था। कांग्रेस कार्यकाल में सभी भाजपा विधायकों का सर्विलांस कराया गया था। (Bhupesh Baghel on Government)



