Google Analytics —— Meta Pixel

अमरनाथ यात्रा की डेट हो गई अनाउंस, इस बार इतने दिन होंगे बाबा बर्फानी के अद्भुत दर्शन, जानें पूरा शेड्यूल

Amarnath Yatra 2025: श्री अमरनाथ यात्रा 2025 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। श्रद्धालु 3 जुलाई से 9 अगस्त तक बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। भक्तों के पास बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 39 दिन होंगे।

यह भी पढ़े :- गरियाबंद में एक ही फंदे से लटका मिला युवक-युवती का शव, रिश्ते में ममेरे भाई-बहन थे प्रेमी जोड़े

अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन और जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा के नेतृत्व में एक बैठक हुई। डीजीपी नलिन प्रभात और मुख्य सचिव अटल डुल्लू जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इस बैठक में अमरनाथ यात्रा की अंतिम तारीखों पर मुहर लगा दी गई। श्रद्धालु अब 3 जुलाई से 9 अगस्त तक बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं। (Amarnath Yatra 2025)

कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक 15 मार्च 2025 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसमें पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर परमिट जारी किए जाएंगे. दिशानिर्देशों में बताया गया है कि 13 साल से कम उम्र के बच्चे और 75 साल से अधिक उम्र के लोग रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र नहीं होंगे. अमरनाथ यात्रा शुरू करने से पहले सभी यात्रियों को अनिवार्य हेल्थ सर्टिफिकेट दिखाना होगा. हर तीर्थयात्री को केवल एक ट्रेवल परमिट की अनुमति होगी, जिसे ट्रांसफर नहीं किया जाएगा.

ऑनलाइन और ऑफलाइन होगा रजिस्ट्रेशन

अमरनाथ यात्रा हर साल लगभग 45 से 60 दिनों तक चलती है. पिछले वर्ष यह 29 जून को शुरू हुआ था और 19 अगस्त रक्षाबंधन के दिन तक चला था. पिछले साल अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण 17 अप्रैल को शुरू हुआ था. रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाता है. इस बार भी ऐसी ही तैयारियां की जा रही हैं.

पीडीपी विधायक वहीद उर रहमान पारा ने अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2025) के बालटाल रूट से पवित्र गुफा तक सड़क निर्माण का विरोध किया है. उन्होंने राज्य के विधानसभा सदन में एक प्रश्न के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया. उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने उनकी बातों को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया. अमरनाथ यात्रा 2025 में बड़ी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है. इस बार यात्रियों के लिए सुगम और सुरक्षित तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए नये उपायों की भी घोषणा की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!