Google Analytics —— Meta Pixel

गरियाबंद में एक ही फंदे से लटका मिला युवक-युवती का शव, रिश्ते में ममेरे भाई-बहन थे प्रेमी जोड़े

Gariyaband News: गरियाबंद जिले के कुम्ही गांव में एक युवक और युवती की लाश पेड़ पर लटकी मिली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की पहचान खुटेरी गांव की रहने वाली टोमेश्वरी साहू के रूप में हुई है। जबकि युवक की पहचान कुम्ही गांव के ही रहने वाले टिकेश्वर साहू के रूप में हुई है। दोनों के शव बरगद के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके हुए मिले हैं। 

यह भी पढ़ें:- विष्णु के सुशासन में मोहम्मद बख्श जैसों को बक्शा नहीं जायेगा: भाजपा

पुलिस को टिकेश्वर साहू के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आत्महत्या के कारणों का जिक्र किया गया है। हालांकि पुलिस ने अब तक सुसाइड नोट में लिखी बातों का खुलासा नहीं किया है। राजिम पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं मृतकों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने दावा किया है कि जांच के बाद जल्द ही मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा। (Gariyaband News)

3 दिन पहले घर से निकली थी युवती

लोगों का कहना है कि युवती एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। तीसरे दिन उसका शव फंदे से लटका मिला। दोनों रिश्ते में ममेरे भाई-बहन थे। जानकारी के मुताबिक टोकेश्वरी 3 दिन पहले परिवार में होने वाली शादी में शामिल होने के लिए घर से निकली थी, जो लौटकर घर नहीं आई। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। युवती के पिता पवन कुमार साहू ने बताया कि 5 मार्च को उन्हें पता चला कि बेटी टोकेश्वरी साहू और टिकेश्वर साहू की लाश फंदे पर मिली है। ​​​​​चर्चा है कि रिश्ते में ममेरे भाई-बहन होने के कारण शादी में दिक्कत आ रही होगी, जिसकी वजह से दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। (Gariyaband News)

Back to top button
error: Content is protected !!