Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उठा जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव का मुद्दा, विपक्ष ने सदन से किया वॉकआउट

Chhattisgarh Assembly Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 8वें दिन शून्यकाल के दौरान जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव का मुद्दा उठा। पूर्व CM भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया, सावित्री मांडवी और द्वारकाधीश यादव ने यह मुद्दा उठाया। विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि बिना पूर्व सूचना चुनाव क्यों स्थगित कर दिया गया। क्या खरीद-फरोख्त के लिए चुनाव स्थगित कराया गया है। वहीं कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा कि कई स्थानों से ऐसी खबर आ रही है कि जो चुनकर आए हैं उन पर दवाब बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- एक साल में 52 जुमे होते हैं और होली एक दिन, रंग से दिक्कत हो तो घर से ना निकलें, संभल CO ने दिया विस्फोटक बयान

पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि दुर्ग में जिला पंचायत के अध्यक्ष निर्विरोध कर दिया गया, जो दो महिला दावेदार थे उन्हें विधायक के घर में बैठा दिया गया था। यहां प्रजातंत्र का चीरहरण किया जा रहा है। विधायक विक्रम मंडावी और दिलीप लहरिया ने भी मुद्दा उठाया, जिसका संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया और नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकल गए। (Chhattisgarh Assembly Session)

बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला: डिप्टी CM विजय शर्मा

वहीं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए खरीद-फरोख्त के आरोप और विपक्ष के बहिर्गमन को लेकर डिप्टी CM विजय शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र का सम्मान करने वाली पार्टी है। जो जनादेश आ गया सो आ गया। विष्णुदेव साय की सरकार से नहीं सक पा रहे तो EVM के बाद दूसरा शिगुफा छोड़ रहे हैं। बीजेपी की सरकार ना रुकेगी और ना रफ्तार रुकेगी। बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला है, इसलिए निरर्थक बातें कर रहे हैं। यह सब जबरदस्ती की बाते हैं। एकदम निराधार और बेकार की बातें हैं। बता दें कि कई जिलों के जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं, जिस पर कांग्रेस सवाल उठा रही है। (Chhattisgarh Assembly Session)

Back to top button
error: Content is protected !!