Google Analytics —— Meta Pixel

हमारे लिए बेटी और बेटा बराबर हैं यह समाज के मन से आना चाहिए: दिल्ली CM रेखा गुप्ता

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि महिला दिवस का मौका है। हमारा समाज बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओं से होता हुआ बेटी बढ़ाओं तक पहुंचा है। यह हम सभी के लिए खुशी की बात है। समाज को आगे आना होगा कि बेटी बढ़ाने के लिए न केवल शिक्षा बल्कि उसका स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, सम्मान और सशक्तिकरण जैसी हर चीज को जोड़ना होगा। आज समाज में पहले की अपेक्षा बहुत बदलाव है। यह समाज के मन से आना चाहिए कि हमारे लिए बेटी और बेटा बराबर हैं। राजस्थान की डिप्टी CM दीया कुमारी ने कहा कि सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं। बस आगे बढ़ती रहें। आप जो चाहें कर सकती हैं। हर तरह से इससे बेहतर सुनहरा अवसर कभी नहीं आया। 

यह भी पढ़ें:- डोनाल्ड ट्रंप के बयान से भारत में मचा बवाल, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

उन्होंने कहा कि सरकार हमारे साथ है, प्रधानमंत्री मोदी भी हमारे साथ हैं। आप आगे बढ़ें, खुद भी आगे बढ़ें और आपके जरिए दूसरी महिलाओं को भी अवसर मिलेंगे। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री मोदी ने मातृ वंदन योजना से लेकर महिलाओं के लिए जो विभिन्न योजनाएं दी हैं, वह किसी बड़े नेता ने नहीं दी। प्रधानमंत्री ने हमेशा सभी मुद्दों पर ध्यान दिया है, उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता। यहां तक कि अपने मन की बात कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री मोदी उन महिलाओं के सराहनीय काम की बात करते हैं जिनके बारे में कोई नहीं जानता। (Delhi CM Rekha Gupta)

यह महिलाओं का युग: सांसद रेखा शर्मा

पूर्व महिला आयोग प्रमुख और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि यह युग महिलाओं का युग है। आज प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा माहौल बनाया है जहां महिलाएं अपनी पसंद का कुछ भी कर सकती हैं, चाहे वह पढ़ाई हो, नौकरी हो या कुछ और। आने वाला समय महिलाओं का है। चुनाव में भाजपा ने महिलाओं से वादा किया था कि उन्हें ये (2500 रुपये) दिए जाएंगे, आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसे पूरा करेंगी। आम आदमी पार्टी की सरकार में दिल्ली के लोग सिर्फ खोखले वादे सुनते आए हैं लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सारे वादे पूरे होंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं प्रदेश और देश की सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है महिला सशक्तिकरण। हमारी बहनों-बेटियों का आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और सामाजिक सशक्तिकरण। (Delhi CM Rekha Gupta)

सबसे महत्वपूर्ण है आर्थिक सशक्तिकरण: शिवराज

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण है आर्थिक सशक्तिकरण। इसके लिए भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आजीविका मिशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि आजीविका मिशन के साथ हमारे 91 लाख महिला स्व-सहायता समूह हैं, जिनसे 11 करोड़ बहनें जुड़ी हैं। कोई लखपति दीदी है, कोई बैंक सखी है, कोई कृषि सखी है, कोई पशु सखी है, वे अलग-अलग व्यवसाय में काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी का 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प है, इसमें हमें 4 साल नहीं लगेंगे, हम बहुत जल्द इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। लेकिन हम यहीं नहीं रुकेंगे, कोई बहन गरीब नहीं रहेगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा संविधान सभा की महिला सदस्यों को दर्शाती एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। (Delhi CM Rekha Gupta)

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दी बधाई

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत की महिलाओं ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर भारत को समृद्ध बनाने तक, भारत के आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन में बहुत बड़ा योगदान दिया है। आज का दिन भारतीय संसद की उन 15 महिलाओं को याद करने का है जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी, जिन्होंने संविधान का मसौदा तैयार करने में भूमिका निभाई। यह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत की सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किचन से कैबिनेट तक, सरहद से आसमान तक देश की बेटियां अपना चमत्कार दिखा रही हैं और आगे बढ़ रही हैं। हर क्षेत्र में देश की बेटियां छाई हुई हैं। अब भारत की बेटी विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए निकल पड़ी है। (Delhi CM Rekha Gupta)

हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं: ईशा देओल

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली और देश की सभी महिलाओं, माताओं-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रहें, हमारी सरकार आपके लिए काम करती रहेगी। अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि एक महिला किसी भी व्यक्ति के जीवन में सबसे पहले मां के रूप में आती है, व्यक्ति का पहला प्यार मां ही होती हैं। मैं ऐसे घर में पला-बढ़ा हूं जहां मैंने बचपन से ही महिलाओं का सम्मान होते देखा है। मेरी निजी भावना है कि महिला दिवस हर दिन है, कभी मां के रूप में, कभी बहन, पत्नी, शिक्षिका के रूप में। मैं सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। अभिनेत्री ईशा देओल ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं। यह देखकर बहुत अच्छा लगता है। हमें अपने सपने को कभी नहीं भूलना चाहिए। महिलाओं को उड़ने के लिए पंख देने ही चाहिए, चाहे वह आपकी बेटी हो, बहू हो, बहन हो या मां हो। (Delhi CM Rekha Gupta)

Back to top button
error: Content is protected !!