Google Analytics —— Meta Pixel

Champions Trophy : मेरा भारत महान, दुबई में मार लिया मैदान…चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई …

Champions Trophy 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025 ) के फाइनल में शानदार जीत की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। दुबई में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और दृढ़ संकल्प की जीत करार दिया।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय से फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात, होली से पहले डीए स्वीकृत करने पर जताया आभार

मुख्यमंत्री साय ने भारतीय टीम के जुझारूपन, अनुशासन और टीम वर्क की सराहना करते हुए कहा कि बारह वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भारत ने एक बार फिर चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने टीम इंडिया को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले वर्षों में भी इसी जोश और जज्बे के साथ देश को गौरवान्वित करती रहेगी।

बता दें कि न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और भारतीय स्पिनरों ने कीवी बैटर को खुलकर खेलने की आजादी नहीं दी। न्यूजीलैंड ने भारत को 252 रन का टारगेट दिया। भारत की शुरुआत धमाकेदार रही। कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रनों की शानदार पारी खेली। श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या के अहम योगदान से भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से मात देकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्‍जा जमाया।

भारत की शानदार जीत पर किसने क्या कहा?

PM मोदी ने X पर भारतीय टीम को बधाई देते हुए लिखा, एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम! आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, एक ऐसी जीत जिसने इतिहास रच दिया। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को बधाई। मैदान पर आपकी जोशीली ऊर्जा और अजेय प्रभुत्व ने देश को गौरवान्वित किया और क्रिकेट उत्कृष्टता के लिए एक नया मानक स्थापित किया। आप हमेशा शानदार प्रदर्शन करें।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, भारतीय क्रिकेट टीम की यह शानदार जीत और शानदार प्रदर्शन है! टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया है। भारत इस जीत से बेहद खुश है। क्रिकेट कौशल के शानदार प्रदर्शन के लिए पूरी टीम को बधाई। आज की यह जीत कई युवाओं और महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, शानदार जीत, लड़कों! आप में से हर एक ने एक अरब दिलों को गर्व से भर दिया है। टीम इंडिया का टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, जिसमें शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन और मैदान पर पूरी तरह से दबदबा शामिल है, वाकई प्रेरणादायक रहा है। बधाई हो, चैंपियंस! (Champions Trophy 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!