Google Analytics —— Meta Pixel

कनाडा में खत्म होगा जस्टिन ट्रूडो का दौर, पूर्व गवर्नर मार्क कार्नी बनेंगे नए प्रधानमंत्री

Canada New PM Mark Carney : पूर्व गवर्नर मार्क कार्नी कनाडा के अगले प्रधानमंत्री (Canada New PM Mark Carney) के तौर पर जस्टिन ट्रूडो की जगह लेंगे. जिन्होंने इस साल की शुरुआत में पद से इस्तीफा दे दिया था. सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने रविवार को मार्क कार्नी को अपना नेता चुन लिया है. कार्नी ने 86 प्रतिशत सदस्यों के वोट हासिल किए. बता दें कि कनाडा इन दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेन वॉर और विलय के खतरे से निपट रहा है।

यह भी पढ़े :- Champions Trophy : मेरा भारत महान, दुबई में मार लिया मैदान…चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई …

दरअसल 59 वर्षीय कार्नी प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की जगह लेंगे, जिन्होंने जनवरी में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी, लेकिन आने वाले दिनों में उनके उत्तराधिकारी के शपथ लेने तक वो प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

बैंक ऑफ कनाडा के प्रमुख

बता दें कि जब मार्क कार्नी बैंक ऑफ कनाडा के प्रमुख थे, तब उन्होंने संकटों का सामना किया था. जब 2013 में कार्नी 1694 में बैंक ऑफ इंग्लैंड की स्थापना के बाद से उसको चलाने वाले पहले गैर-नागरिक बने थे. उनकी नियुक्ति को यूके में प्रशंसा मिली, क्योंकि कनाडा 2008 के वित्तीय संकट से कई अन्य देशों की तुलना में तेजी से उबर गया था. विपक्षी कंजर्वेटिवों को उम्मीद थी कि चुनाव ट्रूडो के इर्द-गिर्द घूमेगा, जिनकी लोकप्रियता खाद्य और आवास की कीमतों में वृद्धि और इमिग्रेशन में उछाल के कारण कम हुई है। (Canada New PM Mark Carney)

एक लाख 31 हजार वोटों से जीते मार्क कार्नी

लिबरल पार्टी का नेता चुने जाने के लिए मार्क कार्नी को 1,31,674 वोट मिले, जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ीं क्रिस्टिया फ्रीलैंड को 11,134 वोट ही मिले. वहीं करीना गोल्ड को 4,785 और फ्रैंक बेलिस को 4,038 वोट मिले. कनाडा का नया पीएम चुने जाने के बाद मार्क कार्नी ने देश को मजबूत बताया. उन्होंने कहा, ‘यह कमरा मजबूत है, यह कमरा मजबूत कनाडा है।

मार्क कार्नी के पिता भी लड़ चुके चुनाव

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जीन क्रेटियन के भाषण का एक हिस्सा सुनाते हुए कहा कि उन्होंने ही मेरे परिवार को उदारवादी बनने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि उनके पिता ने 1980 के दशक में अल्बर्टा से उदारवादी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया. उन्होंने कहा, ‘आपने (क्रेटियन) मुझे सालों से प्रेरित किया है और अब मुझे वित्तीय उत्तरदायित्व, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय नेतृत्व की आपकी परंपरा को जारी रखने का अवसर मिला है।

अमेरिका की टैरिफ धमकी पर क्या बोले कार्नी?

नए पीएम ने कहा कि उनकी सरकार कनाडा को मजबूत करने के लिए नई योजनाएं लागू करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि वह ‘विश्वसनीय’ व्यापार साझेदारों के साथ मजबूत संबंध बनाना चाहते हैं. वहीं ट्रंप की टैरिफ धमकियों को लेकर कार्नी ने कहा कि हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक अमेरिका कनाडा के साथ मिलकर मुक्त और निष्पक्ष व्यापार की विश्वसनीय और भरोसेमंद प्रतिबद्धताएं नहीं बनाता।

Back to top button
error: Content is protected !!