Google Analytics —— Meta Pixel

राम मंदिर के बाद अब सीता माता मंदिर की बारी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा वादा

Sita Mata Mandir : केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात के विकास में योगदान देने के लिए मिथिलांचल और बिहार के लोगों की सराहना की और कहा कि इस क्षेत्र में प्राचीन काल से लोकतंत्र और दर्शन को सशक्त बनाने का इतिहास रहा है। ‘शाश्वत मिथिला महोत्सव 2025’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी वादा किया कि सीता माता का एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति! 3 लाख करोड़ का निवेश, चार तरह के पावर प्लांट से बनेगी अपार ऊर्जा, थर्मल और न्यूक्लियर पावर से भी मिलेगी ऊर्जा

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जब मैं बिहार गया था, तो मैंने कहा था कि राम मंदिर तो बन गया, अब सीता माता का भव्य मंदिर (Sita Mata Mandir) बनाने की बारी है। मंदिर पूरी दुनिया को नारी शक्ति का संदेश देगा और यह भी कि जीवन को हर तरह से आदर्श कैसे बनाया जाए।

शाह ने कहा कि गुजरात में बसे मिथिलांचल और बिहार के लोगों ने इसके विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य में उनका सम्मान, सुरक्षा और स्वागत है। मिथिला की भूमि रामायण और महाभारत के समय से ही बुद्धिजीवियों की भूमि रही है, जिसमें प्राचीन विदेह राज्य लोकतंत्र की जननी है। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध ने कई बार कहा था कि जब तक विदेह के लोग मिलजुलकर रहेंगे, उन्हें कोई नहीं हरा सकता। मिथिलांचल लोकतंत्र की एक मजबूत ताकत साबित हुआ, जो सालों तक पूरे देश को अपना संदेश देता रहा। मिथिलांचल शास्त्रार्थ की भी भूमि रही है।

शाह ने कहा, ‘‘महात्मा बुद्ध ने कई बार कहा था कि जब तक विदेह के लोग मिल-जुलकर रहेंगे, उन्हें कोई नहीं हरा सकता। मिथिलांचल लोकतंत्र की एक मजबूत ताकत साबित हुआ, जो वर्षों तक पूरे देश को अपना संदेश देता रहा। मिथिलांचल शास्त्रार्थ की भी भूमि रही है। शाह के बयान पर भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि बिहार के लोग इस खबर से उत्साहित हैं। भारत सरकार ने बिहार के लोगों के कल्याण के लिए काम करने का संकल्प लिया है और यह गर्व की बात है कि उनकी जन्मभूमि पर एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा।

14 करोड़ बिहारियों की भी यहीं मांग : चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि, “लंबे समय से यह मांग ना केवल 14 करोड़ बिहारियों की रही है, बल्कि देश की बड़ी आबादी, जो माता सीता पर अपनी आस्था रखती है, की भी यह मांग रही है और मैं मानता हूं कि जल्द ही यह सपना साकार होगा। (Sita Mata Mandir )

Back to top button
error: Content is protected !!