Bhupesh Baghel ED Raid : भारी मात्रा में रुपये मिलने की खबर! नोट गिनने की मशीन लेकर पहुंची टीम

Bhupesh Baghel ED Raid : ईडी के वरिष्ठ अधिकारी छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास पर पहुंचे हैं। सुरक्षा घेरे में पहुंचे ईडी के अफसरों को देखकर कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की है।
यह भी पढ़े :- पूर्व CM बघेल के घर छापा से एकजुट हुए कांग्रेसी, राष्ट्रीय नेताओं ने सरकार को घेरा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आवास पर बड़ी मात्रा रुपये मिले हैं। इसके बाद ईडी की टीम घर पर नोट गिनने की मशीन लेकर पहुंची है। फिलहाल, कितना रुपये मिला है, ये जानकारी नहीं है। संभवत: शाम तक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। ईडी कागजों की जांच-पड़ताल कर रही है।
मुख्यमंत्री बोले, ये ED की कार्रवाई, प्रदेश सरकार का कोई लेना देना नहीं..
भूपेश बघेल के घर ईडी की कार्रवाई को लेकर सीएम विष्णुदेव साय का भी बयान आया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की 5 साल तक जो सरकार थी, उसमें तरह-तरह किस स्कैम और घोटाले हुए हैं।
जिसकी जांच केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई लोग जेल के अंदर भी हैं और कई लोग जेल जाने की तैयारी में हैं। ईडी की ये नियमित जांच है, इसमें प्रदेश का कोई दखल नहीं है। कांग्रेस के आरोपों पर पलटवारत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई का आरोप पूरी तरह से गलत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ईडी की कार्रवाई है। ईडी केंद्रीय एजेंसी है, उसमें प्रदेश का कोई लेना-देना नहीं है।
लोकतांत्रिक लड़ाई को लड़ेंगे- पूर्व डिप्टी सीएम
मैं इस विषय को लेकर पार्टी के विधायकों, वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन के अन्य जिम्मेदार साथियों के सतत संपर्क में हूं और हम सब एकजुट होकर इस लोकतांत्रिक लड़ाई को लड़ेंगे। यह सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक ढांचे और जनता की आवाज़ पर हमला है। (Bhupesh Baghel ED Raid)
सुबह से चल रही है कार्रवाई
बता दें कि भूपेश बघेल के निवास पर ED की टीम ने आज तड़के छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार, ED की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश दी है. फिलहाल, ईडी की अलग-अलग टीमें रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है. सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है. अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है। (Bhupesh Baghel ED Raid)



