Google Analytics —— Meta Pixel

नाइट क्लब में आग लगने से 51 लोगों की मौत, म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान हुआ हादसा

Fire in Macedonia: यूरोपीय देश नॉर्थ मैसेडोनिया में बड़ा हादसा हुआ है, जहां एक नाइट क्लब में 15 मार्च को देर रात आग लगने से 51 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 118 लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोकानी शहर में आयोजित हिप हॉप म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान ये हादसा हुआ है। बता दें कि कोकानी शहर राजधानी स्कोप्जे से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित है। 30 हजार की आबादी वाले इस शहर के नाइट क्लब में भीषण आग लगी थी। हादसे के दौरान फेमस हिप-हॉप जोड़ी ADN का म्यूजिक प्रोग्राम चल रहा था, जिसके लिए 1500 लोग क्लब में जुटे हुए थे।

यह भी पढ़ें:- CM साय ने जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, बोले- शोषित-पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु करें कार्य

जानकारी के मुताबिक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान किसी ने क्लब के अंदर आतिशबाजी की, जिससे आग लग गई। क्लब में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ में लोग कुचल गए। हादसे को लेकर प्रधानमंत्री ह्रीस्टिजान मिकोस्की ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ मैसेडोनिया के लिए यह एक कठिन और बहुत दुखद दिन था। इतने सारे युवाओं की मौत की कभी भरपाई नहीं हो सकती है। सरकार इस मुश्किल घड़ी में पीड़ितों की तकलीफ कम करने की हर संभव कोशिश करेगी। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को राजधानी स्कोप्जे समेत देशभर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इसमें कई स्वयंसेवी संगठनों की मदद भी ली जा रही है। (Fire in Macedonia)

मामले में एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है, लेकिन अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। वहीं देश के न्याय मंत्री इगोर फिलकोव ने कहा कि इस त्रासदी में शामिल सभी लोगों को हादसे का जिम्मेदार ठहराया जाएगा। सितंबर 2021 में उत्तर-पश्चिमी शहर टेटोवो में स्थित एक कोविड-19 अस्पताल में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि दक्षिण-पूर्वी यूरोप में स्थित नार्थ मैसेडोनिया की आबादी 20 लाख से भी कम है। इस देश की बॉर्डर अल्बानिया, बुल्गारिया, ग्रीस, कोसोवो और सर्बिया से लग हुई है। यह लैंड लॉक्ड कंट्री है। मतलब यह चारों तरफ जमीन से घिरा हुआ देश है। नॉर्थ मैसेडोनिया पहले युगोस्‍लाविया का हिस्‍सा था। 1991 में यह आजाद देश बना। वहीं 1993 में UN का सदस्‍य बना। (Fire in Macedonia)

Back to top button
error: Content is protected !!