Google Analytics —— Meta Pixel

कानून-व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाजत किसी को भी नहीं है: CM देवेंद्र फडणवीस

CM Fadnavis on Nagpur: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर हिंसा को लेकर विधानसभा में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नागपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। अफवाह फैलाई गई कि धार्मिक सामग्री वाली चीजें जला दी गईं। यह एक सुनियोजित हमला लगता है। किसी को भी कानून-व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। यह हिंसक घटना और दंगे पूर्व नियोजित प्रतीत होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि छावा फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़का दिया है, फिर भी सभी को महाराष्ट्र में शांति बनाए रखनी चाहिए। पुलिस पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेता प्रतिपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया गया: सांसद राहुल गांधी

महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि कल नागपुर में जो घटना हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण है। जो आगजनी हुई, जिसमें 2-4 हजार लोग एकत्र हुए और कई घरों को निशाना बनाया, पथराव किया, आगजनी की। मोमिनपुरा में जहां 100-150 गाड़ियां खड़ी रहती थीं, वहां एक भी गाड़ी कल नहीं थी। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं ये पहले से सोची-समझी साजिश तो नहीं है। लोगों पर हमला किया गया, पुलिस की गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया। इस घटना में 4 DCP स्तर के अधिकारी, 30 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस पर हमला करने का मतलब है कानून को अपने हाथ में लेना। (CM Fadnavis on Nagpur)

उन्होंने कहा कि इन लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री खुद इसका संज्ञान ले रहे हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे पुलिस का सहयोग करें और शांति बनाए रखें। शिंदे ने कहा कि जिन्होंने पुलिस, समाज, आम लोगों पर हमला किया है। उनको बिल्कुल माफ नहीं किया जाएगा। ये हमारी महाराष्ट्र की भूमिका है। महाराष्ट्र में आप लोग अभी अमन शांति बनाए रखें। मैं जनता से अपील करता हूं कि पुलिस अपना काम कर रही है पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि छावा फिल्म में औरंगजेब ने जिस तरह से सांभाजी की हत्या की थी उसे देखकर लोगों में औरंगजेब के खिलाफ आक्रोश और बढ़ गया है। लेकिन हमारा सभी से कहना है कि वो शांति बनाए रखे रहें और वहां पर कानून-व्यवस्था बनाए रखें। शांति से आप मांग कर सकते हैं। मुख्यमंत्री और वहां की सुरक्षा बल लोगों को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रही है। (CM Fadnavis on Nagpur)

भाजपा नेता अनूप संजय धोत्रे ने कहा कि यह घटना प्लान घटना है। राजनीति से प्रेरित लोग जिन्हें मुसलमानों के कल्याण की चिंता नहीं है, उन्होंने अपने निजी हितों के लिए ऐसा किया है, लेकिन हमारे सीएम देवेंद्र फडणवीस और गृहमंत्री अमित शाह जानते हैं कि ऐसी स्थितियों से कैसे निपटना है। वारदात करने वाले जेल में जरूर जाएंगे। महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि नागपुर में हुई हिंसा के पीछे महा विकास अघाड़ी का हाथ है, जहां कब्र है, वहां से कोई मुसलमान क्यों नहीं आ रहा है? यहां तक कि मुसलमान भी नहीं चाहते कि वहां कब्र हो। वे (विपक्ष) यह दिखाने के लिए ऐसा कर रहे हैं कि वे मुसलमानों के साथ खड़े हैं, लेकिन उन्हें यह एहसास नहीं है कि मुसलमान भी ऐसा नहीं चाहते। (CM Fadnavis on Nagpur)

शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि नागपुर में हुई हिंसा की घटना निंदनीय है। कुछ लोगों ने एक समुदाय विशेष के घरों पर पथराव किया और पुलिस पर कुल्हाड़ियों से हमला किया। यह पहले से ही योजनाबद्ध दंगा था। पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़ बाहर से आई थी और सरनेम चेक करने के बाद घरों पर हमला किया। इसके पीछे जो लोग हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। महाराष्ट्र में विपक्षी नेता पिछले 3-4 दिनों से कह रहे थे कि दंगे होंगे। उन्होंने भविष्यवाणी कैसे की और इसके बारे में कैसे पता चला? इस पर भी गौर किया जाना चाहिए। यह विपक्ष की साजिश लगती है। (CM Fadnavis on Nagpur)

भाजपा सांसद अशोक चव्हाण ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है, लेकिन देश में ऐसे मुद्दों पर सांप्रदायिक दंगे होना ठीक नहीं है, महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य में यह ठीक नहीं है। सरकार ने पूरी स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। अब स्थिति सामान्य है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार हालात से बहुत अच्छे से निपट रही है और ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए। यह इस पार्टी या उस पार्टी की बात नहीं है, जिसने भी गलत किया है, महाराष्ट्र सरकार उस पर कार्रवाई कर रही है। महाराष्ट्र के मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि नागपुर में कल हुई दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। (CM Fadnavis on Nagpur)

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और हम सब नागपुर के लोगों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। 34 पुलिसकर्मी घायल हैं, 45-50 वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। 4-5 नागरिक भी घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी नज़र रखी जा रही है। नागपुर में पुलिस कमिश्नर अधिकारियों से बात कर रहे हैं और ऐसी घटना फिर न हो, इसका प्रयास कर रहे हैं। वहीं भाजपा और शिवसेना के नेताओं ने संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। नागपुर सिटी पुलिस आयुक्त रविन्द्र सिंघल ने कहा कि नागपुर शहर में शांतिपूर्ण स्थिति है हमने कुछ एरिया में कर्फ्यू लगाया है। स्थिति कंट्रोल में है और शांति बनी हुई है। हमने इस घटना में करीब 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है इसके अलावा जो CCTV, वीडियो या सोशल मीडिया में ऐसी हरकते करते हुए दिख रहे हैं या शांति भंग करते दिख रहे तो उन लोगों पर भी हम कार्रवाई कर रहे हैं। (CM Fadnavis on Nagpur)

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि इस घटना को मैं अच्छा नहीं मानता हूं क्योंकि देश में औरंगजेबी सोच वैसे भी समाप्त रही है लेकिन विपक्ष औरंगजेबी सोच को बार-बार जीवित करती है। मैं समझता हूं कि कांग्रेस को औरंगजेब के जिन से बचना चाहिए और औरंगजेबी सोच की जगह पर अब्दुल कलाम जी की सोच लाए या कोई और सोच लाए तो ज्यादा बेहतर होगा। महाराष्ट्र गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि हिंसा की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन हमने जांच शुरू कर दी है अब तक 47 लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना में 12-14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 2-3 नागरिकों को भी चोटें आई हैं। हम घटना के पीछे की वजह का पता लगाएंगे। जिसने ये किया उन सब पर कड़ी कार्रवाई होगी। (CM Fadnavis on Nagpur)

भाजपा नेता सुनील शर्मा ने कहा कि ऐसी घटना तो नहीं घटनी चाहिए जिस प्रकार की घटना कल नागपुर में हुई है उसकी हम निंदा करते हैं। औरंगजेब भारत में कभी ग्लोरीफाई नहीं हो सकता है। भारत एक सांस्कृतिक देश है भारत की अपनी संस्कृति है और इसकी सभ्यता पर आक्रमण करके उन मुगल आक्रांताओं ने भारत की संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया। यह देश किसी भी कीमत पर उसे अपना आदर्श नहीं मान सकता है। और जो लोग और समाज उसे यहां पर आदर्श बनाने की कोशिश करते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए। भाजपा नेता विक्रम रंधावा ने कहा कि वहां की प्रशासन सिस्टम को अच्छे प्रबंधित कर रही है, कानून-व्यवस्था को खराब नहीं होने देना है। दंगे को बढ़ावा नहीं होने देना है। (CM Fadnavis on Nagpur)

Back to top button
error: Content is protected !!