Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में CBI पर सियासत जारी, बीजेपी ने कहा- बघेल को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए

Politics on CBI Action: छत्तीसगढ़ में CBI की कार्रवाई पर सियासत जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उनके पास बोलने के लिए दूसरा कोई रास्ता नहीं है। CBI यह जांच महादेव सट्टा एप को लेकर कर रही है। CM साय ने कहा कि सभी को मालूम है कि किस तरह से हमारे छत्तीसगढ़ के युवाओं को सट्टा की लत लगा दिया गया था, जिसकी जांच अब CBI कर रही है। इसमें चाहे कोई भी दोषीदार हो, वो बख्शे नहीं जाएंगे। कर्रवाई सब पर होगी। इसमें कोई भाजपा और कांग्रेस के करीबी होने का सवाल नहीं है, जो भी लिंक पूरे प्रकरण से जुड़ा होगा उन सभी के ऊपर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:- PCC चीफ दीपक बैज ने तीर्थ यात्रा योजना बताया ढकोसला, कहा- छत्तीसगढ़ में लगा है अघोषित रूप से राष्ट्रपति शासन 

वहीं बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस का मनोविकार नजर आ रहा है। यह भूपेश बघेल के डर और भय में निकले हुए शब्द हैं। उन्हें जांच एजेंसी पर विश्वास नहीं है तो न्यायालय की शरण लेना चाहिए। भूपेश बघेल को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। जेल के सलाखों के पीछे जाने वाले तीन-चार साल से बाहर हैं, उन्हें तो पहले ही जेल भेजा जाना चाहिए था। वहीं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को लेकर दिए PCC चीफ दीपक बैज के बयान पर भी श्रीवास्तव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बैज के बयान से सिद्ध हो गया कि वे लोग धर्म और सनातन विरोधी है। बुजुर्ग तीर्थ जा रहे हैं उस पर भी दीपक बैज और कांग्रेस के लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस योजना को बंद किया था। (Politics on CBI Action)

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पर सियासत

बता दें कि PCC चीफ दीपक बैज ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को लेकर प्रदेश सरकार पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि यह सरकार का दोहरा मापदंड है। एक तरफ महतारी वंदन योजना का पैसा काट रहे हैं। दूसरी तरफ तीर्थ यात्रा करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रा योजना सरकार का ढकोसला है। PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे पर भी बैज ने निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश बीजेपी से संभल नहीं रही है। बीजेपी के पास न नीति है और न ही नियत है। सरकार चारों तरफ से फेल हो गई है। इसलिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरकार को ट्रेनिंग देने आ रहे हैं। राज्यपाल रमेन डेका अलग-अलग जिलों में समीक्षा बैठक करने पर कहा कि छत्तीसगढ़ में अघोषित रूप से राष्ट्रपति शासन लग गया है। सरकार के नियंत्रण में कुछ भी नहीं है। (Politics on CBI Action)

Back to top button
error: Content is protected !!