सुकमा और दंतेवाड़ा सीमा पर मुठभेड़, जवानों ने किया 16 नक्सलियों को ढेर
Naxalite Encounter in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में लाल आतंक पर कड़ा प्रहार जारी है। इस बीच सुकमा और दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 16 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ अभी भी जारी है। इसकी पुष्टि सुकमा SP किरण चव्हाण ने की है। बता दें कि मुठभेड़ सुबह से चल रही है। DRG और CRPF के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। मामला केरलापाल थाना क्षेत्र का है। मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें:- Crime In Chhattisgarh : कोयला माफिया का खूनी खेल: दो गुटों के बीच गैंगवार में ट्रांसपोर्टर की हत्या से मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक जवानों ने मौके से इंसास, SLR जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए हैं। इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था। बस्तर रेंज में जवानों ने 2025 में हुए अलग-अलग मुठभेड़ में 100 नक्सलियों को ढेर किया है। वहीं 20 मार्च को 2 बड़ी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 30 नक्सली मारे गए थे। पहली मुठभेड़ बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर और दूसरी कांकेर-नारायणपुर सीमा पर हुई थी। बस्तर IG सुंदरराज पी. ने बताया था कि बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 26 नक्सलियों को मार गिराया है। जबकि कांकेर में 4 नक्सली ढेर हुए थे। (Naxalite Encounter in Chhattisgarh)
छत्तीसगढ़ में 2025 के नक्सली ऑपरेशन
- 4 जनवरी 2025 को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 5 नक्सली ढेर
- 10 जनवरी 2025 सुकमा-बीजापुर बॉर्डर में 3 नक्सली ढेर
- 12 जनवरी 2025 को बीजापुर के मद्देड़ इलाके में 5 नक्सली ढेर
- 16 जनवरी 2025 बीजापुर के पुजारी कांकेर के जंगल में 18 नक्सली ढेर
- 21 जनवरी 2025 गरियाबंद के भालू डिग्गी जंगल में 16 नक्सली ढेर
- 2 फरवरी 2025 को बीजापुर जिले के गंगालूर में 8 नक्सली ढेर (Naxalite Encounter in Chhattisgarh)
- 9 फरवरी 2025 को बीजापुर के मद्देड़-फरसेगढ़ बॉर्डर पर 31 नक्सली ढेर
- 20 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 26 नक्सली ढेर, DRG का एक जवान शहीद
- 20 मार्च 2025 को कांकेर और नारायणपुर मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर
- 25 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा-बीजापुर-नारायणपुर जिले की सीमा पर 3 नक्सली ढेर
- 29 मार्च 2025 को सुकमा और दंतेवाड़ा सीमा पर 16 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ में 2024 के बड़े नक्सली ऑपरेशन
- 25 फरवरी 2024 को कांकेर के कोयलीबेड़ा में 3 नक्सली ढेर
- 27 मार्च 2024 को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
- 2 अप्रैल 2024 को बीजापुर के नेड्रा में 13 नक्सली ढेर
- 6 अप्रैल 2024 को बीजापुर के कर्रीगुटा में 3 नक्सली ढेर
- 16 अप्रैल 2024 को कांकेर के छोटे बेठिया में 29 नक्सली ढेर
- 30 अप्रैल 2024 को नारायणपुर के टेकमेटा में 10 नक्सली ढेर
- 10 मई 2024 को बीजापुर के पीडिया में 12 नक्सली ढेर
- 23 और 24 मई 2024 को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
- 25 मई 2024 को सुकमा-बीजापुर जिले में 3 नक्सली ढेर
- 27 मई 2024 को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
- 7 जून 2024 को नारायणपुर के गोबेल में 6 नक्सली ढेर (Naxalite Encounter in Chhattisgarh)
- 15 जून 2024 को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
- 17 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 12 नक्सली ढेर
- 29 अगस्त 2024 को नारायणपुर-कांकेर सीमा पर 3 महिला नक्सली ढेर
- 3 सितंबर 2024 को दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा के पुरंगेल में 9 नक्सली ढेर
- 5 सितंबर 2024 को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर 6 नक्सली ढेर
- 23 सितंबर 2024 को नारायणपुर और महाराष्ट्र बॉर्डर पर 3 नक्सली ढेर
- 4 अक्टूबर 2024 को दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर 38 नक्सली ढेर
- 21 अक्टूबर 2024 को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 5 नक्सली ढेर
- 9 नवंबर 2024 को बीजापुर जिले में 3 नक्सली ढेर (Naxalite Encounter in Chhattisgarh)
- 16 नवंबर 2024 को कांकेर और नारायणपुर सीमा पर 5 नक्सली ढेर
- 22 नवंबर 2024 को सुकमा जिले के भेज्जी में 10 नक्सली ढेर



