Chhattisgarh News : गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी के विरुद्ध विहिप जिला अध्यक्ष ने कराया अपराध पंजीबद्ध

Chhattisgarh News : बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में एक जघन्य अपराध सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहीप) के जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी से संपर्क किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी बुधु यादव (पिता शिव यादव) निवासी षष्ठी मंदिर वार्ड क्रमांक 20 के विरुद्ध पशु क्रूरता, धार्मिक भावनाएं आहत करने एवं शांति भंग करने जैसी धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
घटना की जानकारी एवं त्वरित कार्यवाही
विहिप जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि 28 मार्च (शुक्रवार) को उन्हें एक कॉल प्राप्त हुआ, जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति ने गाय के साथ अप्राकृतिक यौन कृत्य किया है, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। उन्होंने तत्काल इस वीडियो की पुष्टि की और आरोपी की पहचान बुधु यादव के रूप में की। इसके पश्चात उन्होंने थाना प्रभारी अजय झा को सूचित कर इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गौमाता का उपचार जारी
स्थानीय नागरिकों एवं गौपालक जागेश्वर पटेल के सहयोग से गौमाता का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और नागरिकों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
धार्मिक आस्था पर कुठाराघात
विहिप जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने इस कृत्य की घोर निंदा करते हुए कहा कि गौवंश सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए पूज्यनीय है और इसे भगवान का दर्जा प्राप्त है। ऐसी हरकतें केवल मानवता को ही नहीं बल्कि धार्मिक आस्था को भी ठेस पहुंचाती हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे अपराधियों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है और इनके लिए कठोरतम सजा का प्रावधान होना चाहिए ताकि इस प्रकार के कुकृत्यों को रोका जा सके। (Chhattisgarh News)
नागरिकों से अपील
विहिप अध्यक्ष ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने घरों के अंदर एवं बाहर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं और किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। उन्होंने प्रशासन से ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की ताकि समाज में भयमुक्त वातावरण बना रहे।
कार्यवाही की मांग करने वालों में ये रहे शामिल
विहिप जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी के साथ बजरंग दल नगर संयोजक रवि यादव, गौसेवक जागेश्वर पटेल और मन्नूलाल यादव ने भी इस मामले में त्वरित न्याय की मांग की है। (Chhattisgarh News)



