Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में नई रेल सुविधा : पीएम ने अभनपुर-रायपुर मेमू को दी हरी झंडी

Raipur To Abhanpur Train : नवारायपुर-रायपुर-अभनपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को शुरू कर दिया गया है। सिर्फ 10 रुपए में यात्री इस ट्रेन की सवारी कर सकेंगे। बिलासपुर में आयोजित सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने डाले हथियार: 50 ने किया सरेंडर, पीएम दौरे से पहले हलचल

यह ट्रेन जीपीएस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे बायो टॉयलेट जैसी सुविधाओं से लैस है। तीन-फेज मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन की शुरुआत की गई है। इसके अलावा और भी कई रेलवे प्रोजेक्ट सभा से लॉन्च किए गए।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद गाड़ी संख्या 08835 अभनपुर-रायपुर इनॉग्रल मेमू पैसेंजर स्पेशल (Raipur To Abhanpur Train ) आठ कोच के साथ अभनपुर से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी. (Raipur To Abhanpur Train )

केंद्री: 3:38 बजे
सीबीडी: 3:52 बजे
मंदिर हसौद: 4:10 बजे
रायपुर: 4:55 बजे
31 मार्च से शुरू होगी नियमित सेवा
अगले दिन यानी 31 मार्च 2025 से रायपुर-अभनपुर रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो मेमू पैसेंजर ट्रेनें (सुबह और शाम) चलाई जाएंगी.

1. गाड़ी संख्या 68760/68761 रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
स्टॉपेज:

रायपुर से प्रस्थान: सुबह 9:00 बजे
मंदिर हसौद: 9:18 बजे
सीबीडी: 9:32 बजे
केंद्री: 9:50 बजे
अभनपुर: 10:10 बजे

वापसी (गाड़ी संख्या 68761)
अभनपुर से प्रस्थान: 10:20 बजे
केंद्री: 10:28 बजे
सीबीडी: 10:42 बजे
मंदिर हसौद: 11:00 बजे
रायपुर: 11:45 बजे

2. गाड़ी संख्या 68762/68763 रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
स्टॉपेज:

रायपुर से प्रस्थान: शाम 4:20 बजे
मंदिर हसौद: 4:38 बजे
सीबीडी: 4:52 बजे
केंद्री: 5:10 बजे
अभनपुर: 5:30 बजे

वापसी (गाड़ी संख्या 68763)
अभनपुर से प्रस्थान: 6:10 बजे
केंद्री: 6:18 बजे
सीबीडी: 6:32 बजे
मंदिर हसौद: 6:45 बजे
रायपुर: 7:20 बजे.

Back to top button
error: Content is protected !!