भीषण गर्मी के चलते छत्तीसगढ़ के स्कूलों के समय में बदलाव, सभी DEO को आदेश जारी
CG School Timing Change: छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में बदलाव किया गया है। यह आदेश लोक शिक्षण संचालनालय इंद्रावती भवन से जारी किया गया है। जारी आदेश राज्य के सभी संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग और समस्त जिला शिक्षा अधिकारी के लिए है, जिसमें कहा गया है कि सोमवार से शनिवार तक एक पाली में संचालित सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई-हायर सेकेंडरी कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक खुलेगी।
यह भी पढ़ें:- श्रीमद्भागवत गीता सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ नहीं…मानव जीवन को सही दिशा देने वाला पवित्र मार्गदर्शक: शर्मा
इसी तरह दो पालियों में संचालित कक्षाओं के समय में भी बदलाव किया गया है। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल 7 बजे से 11 बजे तक और हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगी। यह आदेश 2 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक प्रभावशील रहेगा। वहीं सरगुजा में गर्मी के मौसम में जिले के नागरिकों को निरंतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष पहल की है। कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो पेयजल संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान करेगा, जिसके लिए जिले में संपर्क के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 18002330008 जारी किया गया है (CG School Timing Change)

जिलास्तर के अधिकारियों से कर सकते हैं संपर्क
जिला स्तरीय प्रभारी अरविंद कश्यप, मोबाइल नंबर-9826471306, उपखंड स्तर पर प्रभारी अधिकारी अंबिकापुर उपखंड से विनोद सोनी, मोबाइल नंबर-9424187606, सहायक अभियंता मुकेश कुमार गुप्ता, मोबाइल नंबर-9425256478, सीतापुर उपखंड निलिमा एक्का, मोबाइल नंबर-6263594206, सहायक अभियंता विकास प्रशांत सिंह, मोबाइल नंबर-9753312786। अंबिकापुर से सीमा केहरी, मोबाइल नंबर-7987287719, लखनपुर से धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मोबाइल नंबर-7879299049, उदयपुर से श्रीकांत खिलारी, मोबाइल नंबर-9589087399, लुंड्रा सुभद्रा सिंह, मोबाइल नंबर-9165790095, बतौली से कपिल वर्मा, मोबाइल नंबर-9907912703, सीतापुर और मैनपाट से मनोज केंवट, मोबाइल नंबर-8839974535 पर संपर्क कर पेयजल आपूर्ति संबंधित सूचना दे सकते हैं। (CG School Timing Change)
हैंडपंप मरम्मत और अन्य समस्याओं के लिए
अगर किसी क्षेत्र में हैंडपंप की मरम्मत या पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो रहा है तो निम्न अधिकारी से संपर्क करें सुशील कुमार सिन्हा, कार्यपालन अभियंता, मोबाइल नंबर-7000818303 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की सूचना तुरंत दिए गए नंबरों पर दें, ताकि जल्द कार्रवाई की जा पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप सुनिश्चित किया जा सके। ग्रीष्म ऋतु के चलते बेमेतरा जिले में भू-जल स्तर में लगातार गिरावट के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जिला बेमेतरा में ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जिला, विकासखंड और जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए उनके संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। (CG School Timing Change)



