Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar News : राधा कृष्ण मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल का हुआ भव्य शुभारंभ

Balodabazar News : राधा कृष्ण मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल (साहू नर्सिंग होम यूनिट-2) का भव्य उद्घाटन रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

यह भी पढ़े :- वक्फ बिल 2024: समर्थन और विरोध में बंटे दल, लोकसभा-राज्यसभा का नंबरगेम क्या कहता है?

इस शुभारंभ समारोह में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार शर्मा, भाजपा नेता सनम जांगड़े, जिला सहकारी बैंक रायपुर के पूर्व अध्यक्ष योगेश चंद्राकर और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय केसरवानी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि राधा कृष्ण मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ इस क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाओं की यहां हमेशा से आवश्यकता रही है और यह अस्पताल इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने डॉ. के. के. साहू के 38 वर्षों की समर्पित चिकित्सा सेवा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सेवा भावना से क्षेत्रवासियों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।

कार्यक्रम के अध्यक्ष मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि आज के समय में रोटी, कपड़ा और मकान के साथ-साथ उत्तम चिकित्सा सेवाएं भी अत्यंत आवश्यक हैं। राधा कृष्ण मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल के उद्घाटन से क्षेत्रवासियों को सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी।

पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने इस अवसर पर डॉ. के. के. साहू की चिकित्सा सेवा की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण आम जनता को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में अनुकरणीय है। (Balodabazar News )

डॉ. के. के. साहू ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने बीते 38 वर्षों से साहू नर्सिंग होम का संचालन करते हुए सदैव कम खर्च में बेहतर इलाज की सुविधा देने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि यह यूनिट-2 उनकी माता की इच्छानुसार स्थापित की गई है, और भविष्य में भी वे अपने प्रयासों से क्षेत्रवासियों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित हैं। (Balodabazar News )

Back to top button
error: Content is protected !!