Chhattisgarh Breaking News : निगम मंडलों में हुई नियुक्ति, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी, पढ़े पूरी खबर
List of Nigam Mandal: छत्तीसगढ़ सरकार ने अलग-अलग निगम और मंडलों में महत्वपूर्ण नियुक्तियां कर दी है। सरकार ने कई वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने का संकेत दिया है। साथ ही निगम मंडल की जंबो सूची जारी कर दी है, जिसमें 36 लोगों का नाम शामिल है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में राजनीतिक नियुक्तियों का भाजपा नेताओं को लंबे समय से इंतजार था, जो अब खत्म गया है। सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, अभिकरण और प्राधिकरण में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। सभी को बधाई और सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें:- हम नक्सलियों से चर्चा के लिए तैयार…पर नक्सल हिंसा पर कोई समझौता नहीं: डिप्टी CM विजय शर्मा
इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी


इन नेताओं को मिला जिम्मा
- भूपेंद्र सवन्नी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (केडा)
- लोकेश कावड़िया, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त और विकास निगम
- मोना सेन, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड
- गौरीशंकर श्रीवास, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड
- शालिनी राजपूत, अध्यक्ष, राज्य समाज कल्याण बोर्ड
- चंद्रकांति वर्मा, उपाध्यक्ष, राज्य समाज कल्याण बोर्ड
- डॉ. वर्णिका शर्मा, अध्यक्ष, राज्य बाल संरक्षण आयोग
- राकेश पांडेय, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड
- शम्भू नाथ चक्रवती, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड
- सौरभ सिंह, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम
- अमरजीत सिंह छाबड़ा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग
- सुरेंद्र कुमार बेसरा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ अंतव्यवसायी सहकारी वित्त एव विकास निगम
- जितेंद्र कुमार साहू, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड
- प्रफुल्ल विश्वकर्मा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड
- प्रहलाद रजक, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड
- ध्रुव कुमार मिर्धा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड
- शशांक शर्मा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद
- भरत लाल मटियारा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड
- डॉ. लखन लाल धीवर, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड
- राजा पांडेय, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम
- राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड
- नीलू शर्मा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल
- सुरेश कुमार चंद्रवंशी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद्
- चन्द्रहास चन्द्राकर, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य बीज और कृषि विकास निगम लिमि.
- संदीप शर्मा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग
- चंदूलाल साहू, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम
- अनुराग सिंह देव, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल
- केदार नाथ गुप्ता, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित रायपुर
- संजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन (नागरिक आपूर्ति)
- नंदकुमार साहू (नंदे साहू), अध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण
- रामप्रताप सिंह, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल
- योगेश दत्त मिश्रा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल
- श्रीनिवास राव मद्दी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग
- राम सेवक पैंकरा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम
- दीपक महस्के, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड
- विकास मरकाम, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा और औषधी पादप बोर्ड



