लोकसभा में उठा छत्तीसगढ़ भारतमाला परियोजना घोटला का मुद्दा, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने उठाया मुद्दा
Bharatmala Project Scam: छत्तीसगढ़ के भारतमाला परियोजना घोटाले का मामला लोकसभा में उठा है। कोरबा की कांग्रेस सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत ने इसका मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और कोरबा जिले में भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण हेतु भूमि का अधिग्रहण भारत सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 के तहत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने किया। छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य सरकार ने इसमें आर्थिक अनियमितताओं और आपराधिक कृत्यों का होना स्वीकार किया।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे बनवाएं लाइसेंस, वाहनों का करा सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन
उन्होंने कहा कि भारत माला परियोजना में भारत सरकार का व्यय हुआ है। इस लिए विपक्ष ने कहा है कि CBI की जांच कराई जाए। ये केंद्र सरकार के 1,147 हजार करोड़ रुपए का मामला है। इसलिए इसका सिर्फ CBI से ही जांच कराई जाए। बता दें कि 12 मार्च को हुए कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए भारतमाला मुआवजा स्कैम की EOW से जांच की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो टूक कहा था कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। (Bharatmala Project Scam)
विधानसभा में भी उठा था मुद्दा
इसे लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी जमकर हंगामा हुआ था। विधानसभा के बजट सत्र के 12वें दिन नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया था। साथ ही इसकी CBI जांच की मांग की था। महंत ने कहा कि 350 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी हुई है, जिसे मंत्री ने भी माना है। यह बहुत बड़ी गड़बड़ी है, जिसमें कई लोग मिले हुए हैं। छत्तीसगढ़ में दो-तीन राजनीतिक दल हैं, जिनके लोग भी इस गड़बड़ी में मिले हो सकते हैं। इसकी CBI से जांच होना चाहिए और दोषी अधिकारियों पर FIR कर जेल भेजा जाना चाहिए। इस पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि परियोजना में गड़बड़ी हुई है। इस पर गंभीरता से जांच चल रही है और कार्रवाई भी हो रही है। (Bharatmala Project Scam)



