Google Analytics —— Meta Pixel

नई रेल लाइन से चमकेगा छत्तीसगढ़, केंद्र ने दी खरसिया-परमालकसा प्रोजेक्ट को मंजूरी

New Railway Line in Chhattisgarh : केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ को एक बड़ी सौगात मिली है। इसके तहत खरसिया से नया रायपुर होते हुए परमालकसा तक दो नई रेलवे लाइनों के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि, यह फैसला राज्य में रेलवे नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़े :- Waqf Bill in Supreme Court : वक्फ बिल के खिलाफ कांग्रेस की कानूनी जंग, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

वहीं इस नई रेल (New Railway Line in Chhattisgarh) परियोजना से बलौदाबाजार, अभनपुर और पाटन जैसे क्षेत्रों को सीधे रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही, व्यापार और रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। मालूम हो कि रेल लाइन हावड़ा मुंबई मेन लाइन से अलग रहेगी।

मुख्य विशेषताएँ

कुल लंबाई: 278 किमी लंबा रेलमार्ग, 615 किमी ट्रैक की लंबाई
स्टेशनों की संख्या: 21
पुल और फ्लाईओवर: 48 बड़े पुल, 349 छोटे पुल, 14 आरओबी, 184 आरयूबी, 5 रेल फ्लाईओवर
ट्रैफिक क्षमता: 21 से 38 मिलियन टन कार्गो, 8 मेल/एक्सप्रेस/सेमी हाई-स्पीड ट्रेनें
ईंधन और पर्यावरण संरक्षण: 22 करोड़ लीटर डीजल की बचत प्रतिवर्ष
113 करोड़ किग्रा CO2 की कटौती – यह लगभग 4.5 करोड़ पेड़ों के लगाने के बराबर है।

लॉजिस्टिक्स लागत में भारी कमी: सड़क परिवहन की तुलना में प्रतिवर्ष ₹2,520 करोड़ की बचत

इन ज़िलों को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ:रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, बलौदा बाज़ार, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव।

राज्य की प्रगति का नया युग

इस परियोजना से छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों में तीव्र गति आएगी। यह पहल पर्यावरणीय स्थिरता और ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर को नया आयाम देगी।

सीएम साय ने ट्वीट कर जताया आभार

सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि बहुत ही हर्ष का विषय है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के खरसिया–नया रायपुर–परमालकसा नई रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति मिली है.

8,741 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाली यह परियोजना, प्रदेश में रेल सुविधा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी. इससे बलौदाबाजार सहित अन्य क्षेत्रों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी और क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास का मार्ग प्रशस्त होगा. प्रदेश में औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी, साथ ही रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

इस परियोजना की स्वीकृति हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी आपका सहृदय आभार। (New Railway Line in Chhattisgarh)

 

Back to top button
error: Content is protected !!