Google Analytics —— Meta Pixel

श्रीलंका दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति दिसानायके ने मित्र विभूषण पुरस्कार से किया सम्मानित 

PM Modi in Srilanka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कोलंबो में संयुक्त रूप से समपुर सौर ऊर्जा परियोजना का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके साथ ही श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी को मित्र विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा भारत, UAE और श्रीलंका ने त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। साथ ही संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित भी किया। 

यह भी पढ़ें:- केंद्रीय गृहमंत्री शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच 86 नक्सलियों ने डाले हथियार, तेलंगाना में एक साथ किया सरेंडर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके द्वारा श्रीलंका मित्र विभूषण से सम्मानित किया जाना मेरे लिए गौरव की बात है। यह सिर्फ मेरा सम्मान नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का सम्मान है। इस सम्मान के लिए मैं राष्ट्रपति, श्रीलंका सरकार और यहां के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। 

प्रधानमंत्री के तौर पर यह मेरी श्रीलंका की चौथी यात्रा है, 2019 में मेरी पिछली यात्रा बहुत ही संवेदनशील समय पर हुई थी। उस समय मुझे विश्वास था कि श्रीलंका उभरेगा और और अधिक मजबूत होगा। मैं श्रीलंका के लोगों के धैर्य और साहस की सराहना करता हूं और आज मुझे श्रीलंका को फिर से प्रगति के पथ पर देखकर खुशी हो रही है। (PM Modi in Srilanka)

उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गर्व की बात है कि हमने एक सच्चे पड़ोसी और मित्र के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। भारत ने सबका साथ, सबका विकास का विजन अपनाया है। हम अपने सहयोगी देशों की प्राथमिकताओं को भी महत्व देते हैं। पिछले 6 महीनों में ही हमने 100 मिलियन डॉलर से अधिक के ऋणों को अनुदान में बदला है। हमारा द्विपक्षीय ऋण पुनर्गठन समझौता श्रीलंका के लोगों को तत्काल सहायता और राहत प्रदान करेगा। आज हमने ब्याज दर कम करने का फैसला किया है। यह दर्शाता है कि भारत आज भी श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा है। हमारा मानना है कि हमारे सुरक्षा हित समान है। दोनों देशों की सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी है और एक-दूसरे पर निर्भर है। (PM Modi in Srilanka)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के हितों के प्रति उनकी संवेदनाओं के लिए मैं राष्ट्रपति दिसानायके का आभारी हूं। रक्षा सहयोग में संपन्न किए गए महत्वपूर्ण समझौते का हम स्वागत करते हैं। कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव और हिंद महासागर में सुरक्षा सहयोग पर भी मिलकर काम करने के लिए हम सहमत हैं। भारत के लिए यह गर्व का विषय है कि हमने एक सच्चे पड़ोसी मित्र के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। चाहे 2019 का आतंकी हमला हो, कोविड महामारी हो, या हाल में आया आर्थिक संकट, हर कठिन परिस्थिति में, हम श्रीलंका के लोगों के साथ खड़े रहे हैं। हमारी नेबरहुड फर्स्ट नीति और विजन ‘महासागर’, दोनों ही श्रीलंका में विशेष स्थान हैं। भारत ने ‘सबका साथ-सबका विकास’ का दृष्टिकोण खोजा है। हम अपने राष्ट्रीय गणराज्य के पासपोर्ट को भी महत्वपूर्ण बताते हैं। पिछले 6 महीनों में ही हमने 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा राशि के लोन का अनुदान बदला है। (PM Modi in Srilanka)

PM मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने आध्यात्मिक और आत्मीयता भरे संबंध हैं। मुझे यह बताते हुए अत्यन्त खुशी है कि 1960 में गुजरात के अरावली में मिले भगवान बुद्ध के अवशेष को श्रीलंका में दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। त्रिंकोमाली के थिरुकोनेश्वरम मंदिर के नवीकरण में भारत सहयोग देगा। हमने मछुआरों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। हम सहमत हैं कि हमें इस मामले में एक मानवीय अप्रोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। हमने मछुआरों को तुरंत रिहा किये जाने और उनकी बोट्स को वापस भेजने पर भी बल दिया। भारत और श्रीलंका का संबंध आपसी विश्वास और सद्भावना पर आधारित है। भारत ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन को अपनाया है। हम अपने पार्टनर देशों की प्राथमिकताओं को भी महत्व देते हैं। (PM Modi in Srilanka)

Back to top button
error: Content is protected !!