वक्फ के बाद अब ईसाई समुदाय की जमीन पर RSS की नजर, राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

Waqf Amendment Bill : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज शनिवार को एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की नजर अब वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के बाद ईसाई समुदाय की जमीनों पर है।
यह भी पढ़े :- अमित शाह का मास्टर प्लान: नक्सल मुक्त गांवों का होगा विकास, मिलेगा 1 करोड़
उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ संशोधन विधेयक (Waqf Amendment Bill) के जरिए अल्पसंख्यक समुदायों की संपत्तियों को निशाना बनाया जा रहा है और अब अगला नंबर ईसाई समुदाय का हो सकता है। राहुल गांधी ने इसे लेकर केंद्र सरकार और RSS पर निशाना साधा, यह कहते हुए कि यह कदम देश के धार्मिक सौहार्द और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के खिलाफ है।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि इस तरह की नीतियां जारी रहीं, तो अन्य अल्पसंख्यक समुदाय भी भविष्य में निशाने पर आ सकते हैं। कांग्रेस नेता के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है, और इसे लेकर बहस तेज हो गई है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने एक लेख पर आधारित खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुसलमानों पर वक्फ विधेयक हमला करता है, लेकिन भविष्य में अन्य समुदायों को निशाना बनाने के लिए एक मिसाल कायम करता है। आरएसएस को ईसाइयों की ओर अपना ध्यान केंद्रित करने में ज्यादा समय नहीं लगा।
केसी वेणुगोपाल ने भी शेयर की पोस्ट
वहीं कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने भी एक अन्य लेख शेयर किया है। इसमें कैथोलिक चर्च द्वारा भूमि स्वामित्व के मामले में वक्फ बोर्ड को पीछे छोड़ने की ओर इशारा किया गया था। इसमें कहा था कि जैसा कि अनुमान लगाया गया था, पहले एक अल्पसंख्यक को निशाना बनाया गया, अब दूसरे को निशाना बनाया जा सकता है।
कैथोलिक ईसाइयों की जमीन पर बीजेपी की नजर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। आप नेता ने कहा कि वक्फ के बाद अब कैथोलिक ईसाइयों की जमीन पर बीजेपी की नजर है। (Waqf Amendment Bill)




