Google Analytics —— Meta Pixel

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ हल्लाबोल, 1200 से ज्यादा रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

Protest against President Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उद्योगपति इलॉन मस्क की पॉलिसी के विरोध में लोगों ने बड़ी संख्या में वॉशिंगटन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रम्प प्रशासन की नीतियों और कार्यकारी आदेशों के खिलाफ विरोध जताया। साथ ही 1200 से ज्यादा रैलियां निकाली गई, जिसका मकसद सरकारी नौकरी में कटौती, अर्थव्यवस्था और मानवाधिकार जैसे मुद्दों पर सरकार के फैसलों का विरोध करना था। इस विरोध प्रदर्शन को हैंड्स ऑफ नाम दिया गया। हैंड्स ऑफ मतलब ‘हमारे अधिकारों से दूर रहो’ होता है। इस नारे का मतलब यह जताना है कि प्रदर्शनकारी नहीं चाहते कि उनके अधिकारों पर किसी का नियंत्रण हो।

यह भी पढ़ें:- क्रूर अपराध: युवक को मारकर शव जलाया, पहचान मिटाने की साजिश

विरोध प्रदर्शन में 150 से ज्यादा संगठनों ने हिस्सा लिया, जिसमें सिविल राइट ऑर्गनाइजेशन, मजदूर संघ, LGBTQ+ वॉलंटियर्स, पूर्व सैनिक और चुनावी कार्यकर्ता शामिल थे। यह प्रदर्शन वॉशिंगटन DC के नेशनल मॉल, स्टेट कैपिटल और सभी 50 राज्यों में हुआ था। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि ट्रंप ने जो अत्यधिक टैरिफ की घोषणा की है, वह अमेरिकियों और दुनिया भर के लोगों के लिए एक चेतावनी है कि वे समझें कि ट्रंप एक विनाशकारी शक्ति हैं। उनकी नीतियां अमेरिकियों और भारत जैसे सहयोगियों के लिए अच्छी नहीं हैं। हमें उनके साथ साझेदार के रूप में काम करना चाहिए। ऐसे टैरिफ नहीं लगाने चाहिए, जो अमेरिका और भारत के लोगों को गरीब बना दें। मुझे उम्मीद है कि PM मोदी डोनाल्ड ट्रंप से संपर्क करेंगे और उन्हें समझाएंगे कि ये टैरिफ अमेरिका, भारत और दुनिया के लिए बुरे हैं। (Protest against President Trump)

एक और प्रदर्शनकारी ने कहा कि मैं यहां उन सभी लोगों का समर्थन करने आई हूं, जो अपनी नौकरी, स्वास्थ्य बीमा, चिकित्सा, सामाजिक सुरक्षा, आवास, भोजन के लिए लड़ रहे हैं। लोग कष्ट में हैं, क्योंकि उनके पास पैसा नहीं है। कई लोगों ने अपनी नौकरी खो दी है। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि हमारे राष्ट्रपति ट्रम्प दूसरे लोगों के हितों की कठपुतली हैं। टैरिफ हमारे देश को नष्ट करने का एक औजार है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह पश्चिम और पश्चिमी गठबंधनों को नष्ट करने और बाधित करने की पुतिन की योजना है और उसके पास एक आदर्श कठपुतली है। उसने ट्रम्प को अपना काम कराने के लिए मजबूर किया है। यह पूरी तरह से अमेरिका को अलग-थलग करने के लिए है। (Protest against President Trump)

Back to top button
error: Content is protected !!