भारत को और आगे बढ़ाने में भाजपा की बड़ी भूमिका होगी: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
Hardeep on Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर BJP ने कहा कि अपने अडिग सिद्धांतों से दशकों की रीढ़विहीन राजनीति को बदलकर नए भारत के निर्माण के लिए अग्रसर करोड़ों कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। कार्यकर्ता अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात कर सेवा ही संगठन के मंत्र पर सदैव अग्रसर रहते हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा ने देश को दो प्रधानमंत्री दिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी का तीसरा कार्यकाल हमारे लिए अभूतपूर्व सफलता है। आज देश के 21 राज्यों में भाजपा या NDA की सरकारें हैं। भाजपा, NDA ने सुशासन की नई परंपरा शुरू की है। स्थापना दिवस के अवसर पर मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।
यह भी पढ़ें:- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ हल्लाबोल, 1200 से ज्यादा रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सिर्फ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी नहीं बल्कि विकसित भारत की नींव रखने के लिए एक जनआंदोलन बन गया है। वहीं पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नए भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। हरियाणा भाजपा मुख्यालय रोहतक से पंचकूला ट्रांसफर हुआ है। इधर, केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने पार्टी की 46वीं स्थापना दिवस के अवसर पर कोलकाता स्थित पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर में भाजपा के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। (Hardeep on Foundation Day)
स्थानीय कमेटियां हिस्सा ले रही: रेड्डी
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि आज देशभर में बीजेपी का 45वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसमें स्थानीय कमेटियां हिस्सा ले रही हैं। सभी कार्यकर्ता आज से 14 अप्रैल तक इस स्थापना दिवस को मनाने जा रहे हैं, जिसके तहत हर कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का झंडा फहराएगा और स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लेगा। तेलंगाना में भी पार्टी कार्यकर्ता भाजपा को सत्ता में लाने के लिए काम करेंगे। पहले TRS ने तेलंगाना को लूटा, अब रेवंत रेड्डी और राहुल गांधी तेलंगाना को लूट रहे हैं। तेलंगाना को बचाने वाली एकमात्र पार्टी भाजपा है और हमारे कार्यकर्ता राज्य में पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ लोगों के बीच जाएंगे। (Hardeep on Foundation Day)
एक-एक कार्यकर्ता में उत्साह है: पाटिल
केंद्रीय मंत्री और गुजरात भाजपा प्रमुख सी.आर. पाटिल ने कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता में आज उत्साह है। भाजपा के स्थापना के बाद इतने सालों तक कई कार्यकर्ता और नेताओं ने जो योगदान दिया है इसके कारण आज पार्टी लोगों के मन में बसी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार बनाने के बाद लोगों की चिंता की है, लोगों के लिए योजनाएं बनाई हैं। आज पूरी दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भाजपा स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने हमेशा देश प्रथम, पार्टी द्वितीय और अपने आप को आखिर में रखकर इस सिद्धांत की अनुपालना की है। हमारे लिए देश हमेशा प्रथम रहा है और हमेशा रहेगा। (Hardeep on Foundation Day)
दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी: पुरी
उन्होंने कहा कि आज सरकार के माध्यम से हम दिल्ली और देश की तरक्की के लिए काम करने जा रहे हैं। सरकार दिल्ली में रहने वाले समाज के सभी वर्गों के हित में काम करेगी। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मेरा पार्टी से बहुत पुराना जुड़ाव है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा न केवल दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सामाजिक परिवर्तन के लिए लोगों की सेवा में हमने जो काम किए हैं, वे भी उल्लेखनीय हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विकसित करने का जो संकल्प लिया है, मैं मानता हूं कि उसमें भाजपा का बहुत बड़ा सहयोग होगा। मेरा मानना है कि आने वाले समय में भारत और आगे बढ़ेगा और इसमें भाजपा की बड़ी भूमिका होगी। (Hardeep on Foundation Day)



