Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : 6 साल के बच्चे को पटक-पटककर मारा, पिता ने भी खत्म की जिंदगी

Chhattisgarh के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपने मासूम 6 वर्षीय बेटे की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। यह दर्दनाक घटना रविवार रात अर्जुनी थाना क्षेत्र के बोड़रा गांव में घटित हुई।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ स्पेशल फोर्स में भर्ती: राज्य में तीन नई फोर्स का गठन, 4700 पदों में होगी भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार, रामनवमी की रात गोपेश्वर साहू नामक व्यक्ति ने पहले अपने बेटे को जमीन पर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी पिता ने खुद फांसी लगाकर जान दे दी। इस वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई है और हर कोई इस घटना को लेकर स्तब्ध है।

यह भी पढ़े :- भारतमाला परियोजना में 220 करोड़ का मुआवजा घोटाला: EOW ने की जांच शुरू

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। (Chhattisgarh)

फिलहाल, इस दोहरे हत्याकांड के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। घटना की जांच के लिए SSL टीम मौके पर पहुंच गई है और हर पहलू से मामले की छानबीन जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही इस त्रासदी के पीछे का कारण स्पष्ट हो पाएगा। (Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!