Google Analytics —— Meta Pixel

यूपी में आफत की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से 22 की मौत, CM योगी ने किया मदद का ऐलान

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को आसमान से आफत की बारिश हुई. आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश में जहां एक और सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल बर्बाद हो गई तो वहीं आकाशीय बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-तूफान और बिजली गिरने से हुई मौतों पर शोक जताया और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए मुआवजे का ऐलान किया है. साथ ही प्राकृतिक आपदा में घायल लोगों के इलाज के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़े :- Rashifal 12 April 2025: आज शनिवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

गुरुवार को प्रदेश के करीब 50 जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई. कई जगह तो ओले भी गिरे. बेमौसम हुई इस बारिश ने जहां एक तरफ गर्मी से राहत दी तो वहीं किसानों का बड़ा नुकसान भी हो गया. वहीं अलग-अलग जगह बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई. फतेहपुर-आजमगढ़ में 3-3 लोगों की मौत हुई, वहीं फिरोजाबाद, कानपुर देहात और सीतापुर में 2-2 लोगों ने आकाशीय बिजली की वजह से जान गावं दी. गाजीपुर, गोंडा, अमेठी, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलिया, कन्नौज, जौनपुर, उन्नाव, और बाराबंकी में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई.

आकाशीय बिजली गिरने से 45 पशुओं की भी मौत हो गई. आंधी-तूफ़ान की वजह से 15 मकान क्षतिग्रस्त हो गए. बता दें कि बड़े दुधारू पशुओं की मौत पर 37,500 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी. वहीं छोटे दुधारू पशुओं की मौत पर 4000 रुपये की आर्थिक मदद का प्रावधान है. बड़े गैर दुधारू पशुओं की मौत पर 32 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी. वहीं छोटे गैर दुधारू पशुपन की मौत पर 20 हजार रुपये दिए जाएंगे. (UP Weather Update)

पीड़ितों को राहत पहुँचाने में कोई ढिलाई न बरती जाए

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में हर साल अप्रैल से जून के बीच मौसम का मिजाज अचानक बदलता है. इस दौरान आकाशीय बिजली और तूफान से जान-माल के नुकसान की घटनाएं आम होती हैं. सरकार ने इस संबंध में आपदा राहत मुआवजे के नियम भी तय कर रखे हैं. जिसमें बड़े दुधारू पशु के नुकसान पर 37,500 रुपये, छोटे दुधारू पशु पर 4,000 रुपये, बड़े गैर-दुधारू पर 32,000 रुपये और छोटे गैर-दुधारू पशु पर 20,000 रुपये का मुआवजा दिया जाता है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीड़ितों को राहत पहुँचाने में कोई ढिलाई न बरती जाए और हर जरूरतमंद तक सहायता जल्द से जल्द पहुँचे. (UP Weather Update)

Back to top button
error: Content is protected !!